Dharmendra Discharged From Hospital: धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर आई गुड न्यूज, अस्पताल से हुए डिस्चार्ज

Dharmendra Discharged From Hospital: बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र के फैंस के लिए अच्छी खबर है। 89 साल के दिग्गज अभिनेता को मुंबई के ब्रेच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। सुबह करीब 7:30 बजे एम्बुलेंस से घर लाए गए धर्मेंद्र अब घर पर आराम करेंगे। डॉक्टरों ने कहा कि उनकी हालत स्थिर है और इलाज जारी रहेगा।

Dharmendra: धर्मेंद्र के निधन की अफवाह पर हेमा मालिनी ने मीडिया पर निकाला गुस्सा, बोलीं, ‘यह अक्षम्य है’

परिवार ने जारी किया बयान (Dharmendra Discharged From Hospital)

एनडीटीवी के मुताबिक परिवार ने स्टेटमेंट जारी किया है। इसमें लिखा है, “धर्मेंद्र जी अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है। घर पर रिकवरी होगी। मीडिया और पब्लिक से अनुरोध है कि अफवाहें न फैलाएं। प्राइवेसी का सम्मान करें। आपकी दुआओं और प्यार के लिए शुक्रिया।” स्टेटमेंट में लिखा, “उन्हें प्यार करें क्योंकि वह आपको प्यार करते हैं।”

Govinda: फिल्म इंडस्ट्री से आई एक और बुरी खबर, गोविंदा की बिगड़ती तबीयत

अफवाहों पर परिवार का फूटा था गुस्सा

मंगलवार को कई पोर्टल्स ने धर्मेंद्र के निधन की फेक न्यूज फैलाई। इस पर नाराजगी जताते हुए ईशा देओल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मीडिया ओवरड्राइव में है और झूठ फैला रहा है। पापा स्थिर हैं और ठीक हो रहे हैं। प्राइवेसी दें।” उन्होंने कमेंट्स डिसेबल कर दिए। हेमा मालिनी ने अफवाहों पर एक्स पर कहा, “यह अक्षम्य है। इलाज का जवाब दे रहे व्यक्ति के बारे में जिम्मेदार चैनल झूठ कैसे फैला सकते हैं? यह अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है।”

Govinda Health Timeline: पांच साल में उतार-चढ़ाव भरा रहा गोविंदा का स्वास्थ्य, जानें कितनी बार अस्पताल में हुए भर्ती?

इस फिल्म में जल्द आएंगे नजर

वर्क फ्रंट की बात करें तो धर्मेंद्र इस उम्र में भी फिल्मों में सक्रिय हैं। वह जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ अगस्त्य नंदा भी दिखेंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने  किया है। हाल ही में इस फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?