Delhi Blast: राजधानी दिल्ली में हुए विस्फोट की घटना ने पूरे देश को हिला दिया है। इस दुखद हादसे पर स्टैंडअप कॉमेडियन और बिग बॉस विनर मुनव्वर फारूकी ने अपनी संवेदना जताई है। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें पीड़ितों के परिवारों के दर्द को महसूस किया।
Munawar Faruqui ने Delhi Blast पर जताया दुख
मुनव्वर ने लिखा, “दिल बहुत दुखता जब ऐसी खबर आती है। किसी को गुजरना न पड़े जो इस वक्त विक्टिम्स के परिवार वाले गुजर रहे हैं।”मुनव्वर की इस पोस्ट पर लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गई हैं। मुनव्वर की पोस्ट पर लोग अलग-अलग तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
Aneet Padda: कौन सा कोर्स कर रहीं सैयारा फेम एक्ट्रेस अनीत पड्डा? दिसंबर में देंगी फाइनल ईयर एग्जाम
Dil bahot dukhta jab aisee khabar
Aati hai
Kisi ko guzarna na pade joh iss waqt victims ke parivar wale guzar rahe haiDelhi 💔 praying 🙏🏼
— munawar faruqui (@munawar0018) November 10, 2025
क्या हुआ दिल्ली में?
दिल्ली के एक व्यस्त इलाके में शाम को अचानक धमाका हुआ। बताया जा रहा है कि इस ब्लास्ट में 8 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कहा जा रहा है कि इस घटना में 20 लोग घायल हैं। घटना के बाद बचाव दल ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने घटना पर दुख जताया और जांच के आदेश दिए हैं।
इस शो में नजर आ रहे हैं मुनव्वर
मुनव्वर फारूकी अक्सर सोशल इश्यूज पर बोलते हैं। बिग बॉस 17 जीतने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग और बढ़ी है। वह इन दिनों कलर्स के शो पति-पत्नी और पंंगा नाम के शो में नजर आते हैं। इस शो को लोगों ने खूब पसंंद किया है।
Haq Box Office Collection Day 4: ‘हक’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल, जानें चौथे दिन का कलेक्शन








