Deewaniyat Box Office Collection Day 13: दीवानियत की दीवानगी लोगों के सिर चढ़कर बोल रही है। शनिवार की धांसू कमाई के बाद रविवार को भी फिल्म कमाल दिखा रही है। सुपरहिट हो चुकी यह फिल्म अब ब्लॉकबस्टर होने की राह पर है। आइए जानते हैं कि 13वें दिन इस फिल्म का कारोबार कैसा रहा है।
Deewaniyat Box Office Collection Day 13
हर्षवर्धन राणे की दीवानियत पर फैंस फिदा हो चुके हैं। बड़ी संख्या में लोग इस फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं। यही वजह है कि टिकट खिड़की पर यह फिल्म धांसू कारोबार कर रही है। फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो 13वें दिन इस फिल्म ने 3.09 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 63.74 करोड़ रुपये हो चुकी है। माना जा रहा है कि यह फिल्म आने वाले समय में 70-80 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
John Cena की दिल छूने वाली पोस्ट, Shah Rukh Khan को बताया ‘दुनिया के लिए इंस्पिरेशन’
Deewaniyat Box Office Collection
दीवानियत का बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला थामा से था। हालांकि, मुनाफे के मामले में यह थामा से काफी आगे निकल चुकी है। फिल्म को कम स्क्रीन मिलने के बावजूद यह टिकट खिड़की पर शानदार कारोबार कर रही है। पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 55.15 करोड़ रुपये का कारोबार कर दिग्गजों को हैरान कर दिया था।






