De De Pyaar De 2 First Review: बॉलीवुड के एक्शन किंग अजय देवगन अपनी फिल्म दे दे प्यार दे 2 की वजह से चर्चा में हैं। फिल्म के ट्रेलर के बाद इसको लेकर फैंस में काफी उत्सुकता थी। अब फिल्म शुरुआती रिव्यू सोशल मीडिया पर आने लगे हैं। इन शुरुआती रिव्यू से लग रहा है कि यह परिवार के साथ हंसाने-रोने वाली मूवी बनेगी।
क्या है कहानी?
फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह फिर से लौटे हैं। अजय लंदन के एनआरआई इन्वेस्टर आशीष मेहरा बने हैं, जो 52 साल के हैं। उनकी गर्लफ्रेंड आयशा खुराना (रकुल प्रीत) उनसे काफी छोटी है। आशीष अपनी फैमिली को तो मना चुका है, लेकिन अब आयशा के घरवालों को मनाना है। फिल्म का प्लॉट झगड़े-फसाद, हंसी-मजाक और इमोशंस का कॉकटेल है। लव रंजन और तरुण जैन की स्क्रिप्ट ने आधुनिक लव को नया मोड़ दिया है। डायरेक्टर अंशुल शर्मा ने इसे एक रोलर कोस्टर राइड बनाया है।
पहला रिव्यू आया सामने (De De Pyaar De 2 First Review)
Love, laughter, emotions relations — #DeDePyaarDe2 is a must watch for families
4/5 stars from my side
Full #DeDePyaarDe2Review coming soon…@LuvFilmsLLP @ajaydevgn @Rakulpreet @jaavedjaaferi @ActorMadhavan @TSeries pic.twitter.com/jEfOMlOEdQ— Russel Olaf D’Silva (@Russel_Olaf) November 13, 2025
कास्ट में आर माधवन आयशा के पापा के रोल में हैं। उनकी अजय के साथ केमिस्ट्री कमाल की है। दोनों कभी तीखी बहस, कभी चुटकुले के साथ लोगों का मनोरंजन करते हैं। इसके अलावा गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मीजान जाफरी, इशिता दत्ता और जानकी बोदीवाला भी हैं। माधवन का किरदार कहानी में ट्विस्ट लाता है। अजय और माधवन की जोड़ी ‘शैतान’ के बाद फिर मिली है। फिल्म के शुरुआती रिव्यू में दे दे प्यार दे 2 पास होती दिख रही है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “लव, लाफ्टर, इमोशंस और रिलेशंस…दे दे प्यार दे 2 फैमिली के लिए मस्ट वॉच है। मेरी तरफ से 4/5 स्टार्स।” एक्टर-क्रिटिक कुलदीप गढ़वी ने सीबीएफसी रिव्यू के बाद कहा, “यह मॉडर्न लव की रोलर कोस्टर राइड है। इमोशंस गहरे हैं, केमिस्ट्री स्ट्रॉन्ग। 4 स्टार्स।” उन्होंने अजय की तारीफ की, “आशीष मेहरा के रोल में अजय का चार्म, मैच्योरिटी और कॉमिक टाइमिंग परफेक्ट है।”








