De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3: दे दे प्यार दे 2 को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। फिर भी इस फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को संतोषजनक नहीं कहा जा सकता। इसके पीछे की वजह है फिल्म का बजट। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 100 करोड़ के बजट से बनाया है। इस हिसाब से फिल्म को पहले दिन हिट की ओर बढ़ने के लिए 20 करोड़ रुपये का कलेक्शन करना चाहिए था। हालांकि, यह फिल्म ओपनिंग डे पर 8.75 करोड़ रुपये की कमाई ही कर सकी।
De De Pyaar De 2 ने पहले दूसरे दिन कितनी कमाई की?
वहीं, दूसरे दिन इस फिल्म ने 12.25 करोड़ का कलेक्शन किया। शनिवार की वजह से फिल्म में भले ही उछाल नजर आया हो, लेकिन दे दे प्यार दे के मुकाबले इसके सीक्वल के दूसरे दिन का कलेक्शन कम है। 2019 में दे दे प्यार दे ने शनिवार को 13.39 करोड़ रुपये का कलेक्शन दिखा था। हालांकि, तीसरे दिन भी फिल्म को कुछ खास फायदा होता नहीं नजर आ रहा है।
De De Pyaar De 2 First Review: ‘दे दे प्यार दे 2’ ने जीता दिल, लोग कर रहे जमकर तारीफ
तीसरे दिन हुई कितनी कमाई (De De Pyaar De 2 Box Office Collection Day 3)
शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रविवार को फिल्म ने 14 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 35 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, गौतमी कपूर, आर माधवन, जावेद जाफरी और मीजान जाफरी भी इस फिल्म में हैं। इसका निर्देशन अंशुल शर्मा ने किया है।






