Dacoit Glimpse: ‘डकैत’ की पहली झलक आई सामने, आदिवि शेष-मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप ने बांधा समा

Dacoit Glimpse: फैंस के लंबे इंतजार को खत्म करते हुए फिल्म ‘डकैत’ का पहली झलक सोमवार, 26 मई 2025 को रिलीज कर दिया गया। इस एक मिनट के वीडियो ने दर्शकों का उत्साह दोगुना कर दिया है। दमदार डायलॉग्स वॉइस-ओवर और शानदार विजुअल्स के साथ यह क्लिप देखकर फैंस की उम्मीदें काफी ज्यादा बढ़ गई हैं।

क्या है इस टीजर में खास?

Dacoit की पहली झलक में आदिवि शेष, मृणाल ठाकुर और अनुराग कश्यप की झलक देखने को मिली है। इनके अलावा फिल्म में प्रकाश राज, अतुल कुलकर्णी और सुनील जैसे मशहूर कलाकार भी हैं। इसमें एक अलग तरह की लव स्टोरी की झलक दिखाई गई है, जो एक्शन और ड्रामे से भरपूर है। दमदार डायलॉग्स और बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को बांधे रखता है। इसे देखकर साफ है कि यह फिल्म दर्शकों को एक नया और अनोखा अनुभव देने वाली है।

Mission Impossible The Final Reckoning के मुरीद हुए राम गोपाल वर्मा, की तारीफ, भारतीय सिनेमा पर साधा निशाना

View this post on Instagram

A post shared by Sesh Adivi (@adivisesh)

आदिवि शेष का है खास योगदान

Dacoit का निर्देशन शानिल देव ने किया है। उन्होंने आदिवि शेष के साथ मिलकर फिल्म की कहानी और पटकथा भी लिखी है। फिल्म का निर्माण सुप्रिया यरलागड्डा ने किया है। संगीत की बात करें तो भीम्स सेसिरोलेओ ने फिल्म का बैकग्राउंड स्कोर और गाने तैयार किए हैं, जो टीजर में ही अपनी छाप छोड़ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

Dacoit की घोषणा के बाद से ही फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आदिवि शेष और मृणाल ठाकुर की ताजा जोड़ी दर्शकों के लिए एक बड़ा आकर्षण है। अनुराग कश्यप जैसे दमदार अभिनेता की मौजूदगी इस फिल्म को और खास बनाती है। फैंस को उम्मीद है कि यह फिल्म न सिर्फ एक रोमांचक कहानी पेश करेगी, बल्कि एक अनोखी प्रेम कहानी के साथ भी उनका दिल जीतेगी। यह फिल्म 25 दिसबंर दुनियाभर के थिएटर में दस्तक देगी।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?