Border 2: 1997 की सुपरहिट फिल्म ‘बॉर्डर’ ने देशभक्ति की ऐसी लहर पैदा की थी कि आज भी वो दर्शकों के दिलों में बसी है। सनी देओल, सुनील शेट्टी और जैकी श्रॉफ की वो बहादुरी भरी कहानी अब अपने सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ के साथ वापस आ रही है।
Deepika Padukone: ‘महावतार’ में हुई दीपिका पादुकोण की एंट्री? जानें पूरी डिटेल
Border 2 से अहान का पहला लुक आया सामने
इस बार फिल्म में नए चेहरे नजर आने वाले हैं। इसी में से एक चेहरा अहान शेट्टी का भी है। जी हां, सुनील शेट्टी के बेटे अहान ने अपने पहले लुक से ही फैंस को हैरान कर दिया है। सेना की वर्दी में उनका लुक काफी शानदार है। पोस्टर में अहान का चेहरा गंभीर, आंखों में जज्बा, और हाथ पर हथियार नजर आ रहा है। ये कोई स्टाइलिश पोज नहीं, बल्कि असली जवान का रॉ लुक है।
Ashish Chanchlani की Ekaki Chapter 2 ने मचा दिया तहलका, ‘आदिपुरुष’ वाले जोक की हो रही खूब चर्चा
Stronger than the waves. Fiercer than the storm 🇮🇳#Border2 in cinemas 23rd January, 2026@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh #AhanShetty #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79 @ShivChanana @binoygandhi @neerajkalyan_24 @TSeries @JPFilmsOfficial… pic.twitter.com/Jl46sVEDLc
— T-Series (@TSeries) December 9, 2025
Border 2 में हैं कई सितारे
इससे पहले दिलजीत दोसांझ का पोस्टर हाल ही में जारी किया गया था, जिसने फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी। ‘बॉर्डर 2’ में अहान के साथ स्टार कास्ट का धमाल है। सनी देओल फिर लीड में हैं। वहीं, वरुण धवन भी फिल्म में नजर आने वाले हैं। फिल्म में दिलजीत दोसांझ एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में है। उनके अलावा सोनम बाजवा और मोना सिंह भी अहम किरदार निभा रही हैं।
Aukaat Ke Bahar के लिए Elvish Yadav ने जला लिया अपना हाथ, लोग कर रहे मेहनत की जमकर तारीफ








