Diljit Dosanjh: 1997 की आइकॉनिक वॉर फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ अब धीरे-धीरे अपनी असली शक्ल ले रहा है। टी-सीरीज ने दिलजीत दोसांझ का पहला लुक रिलीज कर दिया। पोस्टर देखते ही फैंस के बीच फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है।
V Shantaram की बायोपिक का ऐलान, सिद्धांत चतुर्वेदी निभाएंगे महान फिल्मकार का रोल, पोस्टर रिलीज
Diljit Dosanjh ने लुक से मचाया धमाल
फिल्म में दिलजीत एक फाइटर जेट के कॉकपिट में एयर फोर्स ऑफिसर के रोल में नजर आ रहे हैं। वह हेलमेट लगाए गंभीर चेहरे के साथ दिख रहे हैं। ये लुक इतना पावरफुल है कि हर कोई सोशल मीडिया पर इसकी तारीफ कर रहा है। ‘बॉर्डर 2’ डायरेक्टर अनुराग सिंह की कमान में बन रही है। मूल फिल्म 1971 की लोंगेवाला बैटल पर बेस्ड थी, जहां सनी देओल ने लीड रोल किया था। अब सीक्वल में ग्राउंड फाइट के साथ एरियल कॉम्बैट भी दिखेगा।
Iss desh ke aasmaan mein Guru ke baaz pehra dete hain. 🇮🇳#Border2 in cinemas 23rd January, 2026.@iamsunnydeol @Varun_dvn @diljitdosanjh #AhanShetty #BhushanKumar #JPDutta @RealNidhiDutta #KrishanKumar @SinghAnurag79 @ShivChanana @binoygandhi @neerajkalyan_24 @TSeries… pic.twitter.com/7ZomaN3wvY
— T-Series (@TSeries) December 1, 2025
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri ने रिलीज से पहले ही कर डाली धाकड़ कमाई
वरुण का लुक पहले ही हो चुका है हिट
दिलजीत का ये रोल फ्रेंचाइजी को नई ऊंचाई देगा। अनुराग सिंह से दिलजीत की पुरानी जोड़ी पंजाबी फिल्मों जैसे ‘जट्ट एंड जूलियट’, ‘सुपर सिंह’ से हिट रही है। फिल्म में सनी देओल फिर लौट रहे हैं। उनके साथ वरुण धवन, अहान शेट्टी, जैसे स्टार्स हैं। वरुण का लुक पहले ही रिलीज हो चुका। गुस्सैल सिपाही के रूप में उनके लुक को काफी पसंद किया गया था। अब दिलजीत का लुक फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रहा है।
कब रिलीज होगी बॉर्डर 2?
Border 2 फिल्म 23 जनवरी 2026 को रिलीज होगी। गणतंत्र दिवस इस फिल्म के लिए परफेक्ट टाइमिंग है।‘बॉर्डर’ ने 1997 में बंपर कमाई की थी। अब इसका सीक्वल देशभक्ति का नया चैप्टर लिखेगा। दिलजीत का ये लुक फैंस की उत्सुकता को चरम पर पहुंचा दिया है। देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर ये जंग कितना धमाल मचाती है।








