Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर इन दिनों आग उगल रहा है। इस हफ्ते का नॉमिनेशन टास्क में कुछ ऐसा होने वाला है कि दर्शक भी स्क्रीन के सामने सांस रोके बैठे रह जाएंगे। हाल ही में बिग बॉस के मेकर्स ने शो का एक प्रोमो वीडियो जारी किया। इस वीडियो में नॉमिनेशन की प्रक्रिया चलती नजर आ रही है। टास्क के नियम के मुताबिक जिसे नॉमिनेट करना हो, उसके चेहरे पर ‘नॉमिनेटेड’ लिखी मुहर लगानी थी।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 4: ‘मस्ती 4’ मंडे टेस्ट में हुई फेल? जानें कुल कलेक्शन
Bigg Boss 19 में तान्या ने पार की हद
हालांकि, तान्या जब मालती चहर के सामने पहुंचीं तो सीधे मालती के मुंह पर जोर से मुहर ठोंक दी। मालती को गुस्सा इतना आया कि वो तान्या से भारी तू-तू मैं-मैं हो पड़ीं। देखते ही देखते दोनों के बीच का विवाद काफी ज्यादा बढ़ गया। तान्या की इस हरकत पर घर का महौल पूरी तरह से गरम हो गया।
120 Bahadur Box Office Collection Day 4: ‘120 बहादुर’ मंडे टेस्ट में पास हुई या फेल? यहां जानें

फिनाले के करीब Bigg Boss 19
इसके कुछ समय बाद मालती का पंगा फरहाना के साथ भी हो गया। इन तीनों कंटेस्टेंट के बीच बहस आने वाले एपिसोड में नजर आएगी। अब देखना ये है कि बिग बॉस इस घटना पर क्या एक्शन लेते हैं। क्या तान्या मित्तल को सजा मिलेगी या ये बवाल और आगे बढ़ेगा? साथ ही, वीकएंड के वार पर सलमान खान का इस पर क्या स्टैंड रहेगा। बिग बॉस 19 शो अब अपने अंतिम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। हाल ही में कुनिका इस शो से बाहर हुई हैं। उनके एलिमिनेशन के बाद घर मे अब केवल सात लोग ही बचे हुए हैं। कयास लग रहे हैं कि फाइनल की जंग फरहाना, गौरव, अमाल, तान्या और शहबाज के बीच होने वाली है।








