Bigg Boss 19 इन दिनों लोगों की पहली पसंद बना हुआ है। शो में कई कंटेस्टेंट नजर आ रहे हैं। हालांकि, इन दिनों सबसे ज्यादा चर्चा तान्या मित्तल की हो रही है। इस शो में तान्या अपनी रईसी के बड़े बड़े दावे अब तक कर चुकी हैं, जिसको लेकर अब नेटिजन्स उनका मजाक उड़ा रहे हैं।
Bigg Boss 19: बिग बॉस ने दिया डबल झटका, ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर
सोशल मीडिया पर उड़ रहा मजाक
सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल होने लगा। इस वीडियो में तान्या बिग बॉस के कंटेस्टेंट्स से अपने घर के किचन में लिफ्ट लगे होने की बात कहती नजर आ रही हैं। ये सुनकर वहां मौजूद सभी लोग उन्हें हैरानी से देखते नजर आ रहे हैं। वहीं, वीडियो में आगे तान्या मित्तल का किचन भी दिखाया गया है, जिसमें ऐसी कोई लिफ्ट नजर नहीं आ रही है। इस वीडियो के सामे आने के बाद लोग तान्या का जमकर मजाक उड़ा रहे हैं।
Bigg Boss 19: बसीर अली ने नतालिया को बताई दिल की बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
View this post on Instagram
Bigg Boss 19 की वजह से चर्चा में तान्या
बता दें कि तान्या मित्तल एक सोशल मीडिया एंफ्लुएंसर हैं। कुंभ मेले में उनके बॉडीगार्ड्स द्वारा लोगों की जान बचाने के बाद वह चर्चा में आई थीं। इसके बाद उन्हें Bigg Boss 19 में आने का मौका मिला। इस शो में तान्या अक्सर लोगों के निशाने पर आ जाती हैं। हाल ही में कुनिका के साथ उनकी दोस्ती में दरार पड़ गई। फिलहाल घर में वह अमाल और नीलम के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर कर रही हैं।
Bigg Boss 19 में अमाल मलिक बने नए कप्तान, लेकिन नहीं थम रहे झगड़े








