Shehbaz Badesha: बिग बॉस सीजन 19 का ग्रैंड फिनाले अब बस कुछ ही दिन दूर है। घर के अंदर कंटेस्टेंट दिन-रात ट्रॉफी के लिए मेहनत कर रहे हैं तो बाहर उनके परिवार वाले और फैंस किसी भी कीमत पर अपने फेवरेट को जिताने में जुटे हैं। सोशल मीडिया पर वोटिंग अपील का तूफान सा आ गया है। इसी कड़ी में पंजाब की कैटरीना कैफ कहलाने वाली शहनाज गिल ने भी अपने भाई शहबाज बदेशा के लिए पूरी ताकत लगा दी है।
Shehbaz Badesha के लिए शहनाज में मांगे वोट
गुरुवार को शहनाज ने अपने एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर एक छोटा-सा लेकिन जोरदार मैसेज पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, “शहबाज के लिए वोट करें।” बस इतना लिखकर उन्होंने हजारों फैंस का दिल जीत लिया। पोस्ट पर अब कमेंट्स् की बौछार हो गई है। एक फैन ने लिखा, “शहबाज को टॉप 3 में तो पहुंचना ही चाहिए। उम्मीद है इस बार ट्रॉफी भी उनकी ही होगी।” दूसरे यूजर ने उत्साह से कहा, “हम लोग पूरी जान लगा रहे हैं। फिनाले तक शहबाज को जरूर लेकर जाएंगे।”
Tere Ishk Mein की टीम वाराणसी में साथ आई नजर, धनुष ने साझा की तस्वीरें
vote for @ShehbazBadesha
— Shehnaaz Gill (@ishehnaaz_gill) November 27, 2025
घर के अंदर दिल जीत चुके हैं शहबाज
शहनाज के इस एक पोस्ट ने शहबाज के फैन बेस को और मजबूत कर दिया है। घर के अंदर शहबाज अपनी मस्ती, ईमानदारी और गेम स्ट्रेटजी से पहले से ही दर्शकों का दिल जीत चुके हैं। अब बाहर उनका परिवार और शहनाज जैसे सितारे पूरा दम दिखा रहे हैं। फिनाले की रेस में अभी भी कई मजबूत खिलाड़ी बाकी हैं, लेकिन शहबाज बदेशा का सफर इस बार कुछ खास नजर आ रहा है। देखना यह है कि फैंस की यह मेहनत रंग लाती है या नहीं।
Palash Muchhal: शादी टलने के बाद पलाश मुच्छल को इस खास शख्स ने किया अनफॉलो








