Pranit More: ‘बिग बॉस 19’ में एक और धमाकेदार सरप्राइज फैंस को मिलने वाला है। स्टैंड-अप कॉमेडियन और हाल ही में घर से बाहर हुए प्रणीत मोर आज शाम फिर से घर के अंदर कदम रखने वाले हैं। फैंस के लिए यह किसी बड़े तोहफे से कम नहीं है।
Border 2: ‘बॉर्डर 2’ में दिखा वरुण धवन का शानदार लुक, लोग बोले- पक्का ब्लॉकबस्टर होगी
Bigg Boss 19 में होगी Pranit More की एंट्री
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले हफ्ते प्रणीत को डेंगू की वजह से घर से इविक्ट कर दिया गया था। सीक्रेट रूम की अफवाहें उड़ीं, लेकिन कुछ नहीं हुआ। अब अचानक खबर आ रही है कि प्रणीत के लिए बिग बॉस 19 के दरवाजे एक बार फिर से खुल गए हैं।
🚨 BREAKING! Pranit More to enter Bigg Boss 19 house today (Via Filmwindow)
— BBTak (@BiggBoss_Tak) November 5, 2025
Pranit More की स्टैंडअप कॉमेडी सबको आती है पसंद
प्रणीत की एंट्री से घर के समीकरण एक बार फिर से बदलते नजर आ रहे हैं। शो में प्रणीत के खेल को अब तक काफी ज्यादा पसंद किया गया था। घर में उनके स्टैंडअप कॉमेडी को भी दर्शकों ने काफी ज्यादा पसंद किया था। दिन ब दिन शो में उनका खेल निखरता नजर आ रहा है। फैंस को उम्मीद है कि शो के आखिर तक प्रणीत इस रियलिटी शो का हिस्सा बने रहेंगे। बता दें कि बिग बॉस शो में प्रणीत की दोस्ती अभिषेक बजाज, अशनूर कौर, मृदुल और गौरव खन्ना से काफी अच्छी है। सभी एक दूसरे को काफी ज्यादा शो में सपोर्ट करते हैं।








