Bigg Boss 19 इस बार दर्शकों के लिए ढेर सारा ड्रामा और अप्रत्याशित मोड़ लेकर आया है। पहले दिन से ही घर में झगड़े, तकरार और अनबन देखने को मिल रही है। हर बार की तरह इस बार भी रिश्तों का समीकरण हर पल बदल रहा है। इस हफ्ते नॉमिनेशन की रेस में मृदुल तिवारी, नतालिया जानोस्जेक, नगमा मिराजकर और आवेज दरबार खतरे में हैं। ये सभी कंटेस्टेंट्स नॉमिनेशन टास्क में अच्छा प्रदर्शन न कर पाने के कारण नॉमिनेट हुए। खास बात यह है कि अभिषेक बजाज के फैसले की वजह से आवेज और नगमा का नॉमिनेशन हुआ।
Bigg Boss 19 में अमाल मलिक बने नए कप्तान, लेकिन नहीं थम रहे झगड़े
Bigg Boss 19 में घरवालों को लगा डबल झटका
रियलिटी स्कूप की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक इस हफ्ते बिग बॉस के घर से दो कंटेस्टेंट्स बाहर होने वाले हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि नतालिया और नगमा को इस हफ्ते के वीकेंड का वार में बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। यह डबल एविक्शन दर्शकों के लिए एक बड़ा झटका हो सकता है।
Bigg Boss 19: बसीर अली ने नतालिया को बताई दिल की बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग
नतालिया हुईं बाहर
नतालिया ने घर में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स के साथ अच्छा रिश्ता बनाया था। उनकी मृदुल तिवारी के साथ खास बॉन्डिंग देखने को मिली। ऐसा लगता है कि मृदुल को नतालिया से दोस्ती से ज्यादा कुछ महसूस होता है। इसके अलावा बसीर अली को भी नतालिया के साथ बातचीत करते देखा गया और माना जा रहा है कि उनके बीच भी कुछ रोमांटिक वाइब्स हैं। लेकिन अब नताशा की विदाई से घर का माहौल और रिश्तों का समीकरण कैसे बदलेगा, यह देखना दिलचस्प होगा।
नगमा की भी हुई विदाई
नगमा मिराजकर अपने दोस्त आवेज दरबार के साथ शो में आई थीं। शो के दौरान आवेज ने नगमा को प्रपोज भी किया था, जिसने दर्शकों का ध्यान खींचा। लेकिन पिछले वीकेंड का वार में होस्ट सलमान खान ने नगमा को चेतावनी दी थी कि वह घर में ज्यादा सक्रिय नहीं दिख रही हैं। सोशल मीडिया पर भारी फैन फॉलोइंग के बावजूद नगमा इस हफ्ते शो से बाहर हो रही हैं।








