Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की रईसी पर उठे सवाल, क्या सच में हैं इतनी अमीर?

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 का घर में इन दिनों तान्या मित्तल नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा चर्चा इस स्पिरिचुअल इन्फ्लुएंसर की हो रही है। शो में तान्या ने दावा किया कि उनका परिवार ग्वालियर का सबसे अमीर परिवार है और शायद मध्य प्रदेश का भी। उन्होंने बताया कि उनका एक विशाल बंगला है। परिवार हमेशा बॉडीगार्ड्स के साथ घूमता है। तान्या ने कहा कि उन्हें पार्टी करना पसंद नहीं, लेकिन स्टाफ और सिक्योरिटी वाली लाइफस्टाइल उन्हें भाती है। घर में उन्होंने ये भी कबूला कि उन्होंने कभी कोई घर का काम नहीं किया और बिग बॉस का घर उनके लिए नई चुनौती है।

Bigg Boss 19: बिग बॉस ने दिया डबल झटका, ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर

ग्वालियर में क्या कहते हैं लोग?

हालांकि, ग्वालियर के लोग तान्या के परिवार के बारे में ज्यादा नहीं जानते। दैनिक भास्कर के एक रिपोर्टर ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि तान्या के पिता अमित मित्तल रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़े हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। उनका एक साधारण सा मकान हैं, जिस बिल्डिंग में एक बैंक भी चलता है। परिवार दूसरी मंजिल पर रहता है। यह सब कुछ वैसा नहीं लगता जैसा तान्या ने शो में लोगों को बताया है। नेटिजन्स सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतने आत्मविश्वास से झूठ बोलने का राज क्या है?

Bigg Boss 19: बसीर अली ने नतालिया को बताई दिल की बात, सोशल मीडिया पर भड़के लोग

Bigg Boss 19 शो में भी उठ चुका है यह मुद्दा

तान्या के पड़ोसी परिवार के बारे में ज्यादा बोलने से कतरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे कुछ नहीं कहना चाहते। उधर, शो में कुनिका सदानंद ने तान्या की कहानियों पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अगर परिवार इतना अमीर है तो तन्या को इतनी मुश्किलें क्यों झेलनी पड़ीं? ग्वालियर की रहने वाली तान्या ने बताया कि उन्होंने अपने पिता से लड़ाई की ताकि खुद का नाम कमाएं। उनके पिता उन्हें 20 साल की उम्र में शादी कर देना चाहते थे। आज तन्या 31 साल की हैं। सोशल मीडिया पर लोग उनकी उम्र को लेकर भी बहस कर रहे हैं, कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें 24-26 साल बताया गया है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Elvish Yadav: एल्विश यादव सोशल मीडिया पर हुए और भी ज्यादा लोकप्रिय, इंस्टाग्राम पर इतने हुए फॉलोअर्स

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?