Bigg Boss 19 के घर में हर दिन नए ड्रामे और झगड़े देखने को मिलते हैं। हालांकि, इस बार मामला गंभीर हो गया है। अभिषेक बजाज और शहबाज बदेशा के बीच तीखी बहस इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे के साथ धक्कामुक्की शुरू कर दी। बीबी तक की एक पोस्ट के मुताबिक यह झगड़ा इतना बड़ा था कि बिग बॉस और घरवालों को बीच में आकर रोकना पड़ा। अब सवाल यह है कि क्या इस हरकत के बाद दोनों को शो से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा?
Bigg Boss 19: तान्या मित्तल की रईसी पर उठे सवाल, क्या सच में हैं इतनी अमीर?
कैसे शुरू हुआ झगड़ा?
पोस्ट के अनुसार सब कुछ तब शुरू हुआ जब अभिषेक और आमाल मलिक की कुनिका सदानंद से बहस हो गई। कुनिका ने कहा, “अगर दिल में इज्जत नहीं है, तो दिखावा मत करो।” इस पर अभिषेक ने जवाब दिया, “इज्जत कमानी पड़ती है।” यह बात शहबाज को नागवार गुजरी और उन्होंने कुनिका का पक्ष लिया। शहबाज ने अभिषेक पर तंज कसते हुए कहा, “दिन में तुम उनसे हलवा मांगते हो और अब ऐसी बातें कर रहे हो?” बस यहीं से बहस ने तूल पकड़ा।
🚨 BIG FIGHT in #BiggBoss19 🚨
Abhishek Bajaj & Shehbaz Badesha get into a huge physical fight!How it started; 👇
☆ Abhishek & Amaal argue with Kunickka, she says “respect show mat karo agar dil mein na ho”. Abhishek replies “Respect kamani hoti hai”☆ Shehbaz jumps in to…
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 13, 2025
Bigg Boss 19: बिग बॉस ने दिया डबल झटका, ये दो कंटेस्टेंट हुए बाहर
Bigg Boss 19 का सबसे बड़ा विवाद बना
दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। अभिषेक ने शहबाज को ताना मारते हुए कहा, “अभी-अभी आया है तू ज्यादा मत बोल।” इसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को धक्का देना शुरू कर दिया और बात हाथापाई तक पहुंच गई। घरवालों और बिग बॉस को बीच में आकर इस झगड़े को रोकना पड़ा। यह बिBigg Boss 19 के सबसे बड़े विवादों में से एक बन गया है।
क्या होगा अब?
फिलहाल, शो के निर्माता इस घटना के वीडियो क्लिप की जांच कर रहे हैं। माना जा रहा है कि अभिषेक और शहबाज के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। बिग बॉस में शारीरिक हिंसा को लेकर नियम बहुत सख्त हैं और पहले भी कई कंटेस्टेंट्स को इस तरह की हरकतों के लिए शो से बाहर किया जा चुका है। क्या अभिषेक और शहबाज को भी सजा मिलेगी, या उन्हें माफी दी जाएगी? यह देखना दिलचस्प होगा।








