Farrhana Bhatt: बिग बॉस 19 में इन दिनों फैमिली वीक की वजह से हर तरफ आंसुओं और भावुक होने की बाढ़ आ गई है। लेकिन आज रात का प्रोमो देखकर हर कोई भावुक हो गया। कश्मीरी ब्यूटी फरहाना भट्ट जैसे ही अपनी मां को घर के दरवाजे पर देखा वैसे ही इमोशनल हो गईं।
Farrhana Bhatt हुईं इमोशनल
मां को लंबे समय बाद देखने पर फरहाना ने घुटनों पर बैठकर अपनी मां के पैर पकड़कर फूट-फूटकर रोने लगीं। मां ने भी बेटी को गले से लगा लिया। दोनों मां-बेटी एक-दूसरे को पकड़कर रोती रहीं। ये पल इतना सच्चा था कि सोशल मीडिया पर बहुत से लोग इसे देखकर भावुक हो गए।
John Cena Emotional Video: WWE Raw में आखिरी बार नजर आए जॉन सीना, फैंस का प्यार देखकर हुए भावुक
Farrhana ki Maa ke aate hi Bigg Boss house ka vibe badal gaya, thodi emotional baatein, thodi masti, aur bahut saara pyaar. 🤩🥹
Dekhiye #BiggBoss19 ka naya episode, har roz raat 9 baje #JioHotstar par aur 10:30 baje @ColorsTV par.
Watch Now:- https://t.co/XNlwzrEgyf pic.twitter.com/hFUi88u3Jl
— JioHotstar Reality (@HotstarReality) November 18, 2025
अपने गेम में Farrhana Bhatt जीत रहीं दिल
फरहाना शुरू से ही शो में अपनी सादगी और ईमानदारी की वजह से फैंस की फेवरेट बनी हुई हैं। घर में कई बार उन्होंने मां को याद करते हुए देखा गया है। वह कई बार बता चुकी हैं कि उनकी मां ही उनकी सबसे बड़ी ताकत हैं। अब जब मां सच में आ गईं, तो फरहाना का सब्र टूट गया।
Haq Box Office Collection Day 12: ‘हक’ ने 12वें दिन बॉक्स ऑफिस पर जमाया हक, जानिए कितनी हुई कमाई
आखिरी चरण में Bigg Boss 19
शो अब अपने आखिरी चरण में है। ग्रैंड फिनाले बस कुछ हफ्ते दूर है। खबरें हैं कि इस हफ्ते डबल एविक्शन भी हो सकता है। यानी दो कंटेस्टेंट्स घर से बेघर हो सकते हैं। ऐसे में फैमिली वीक का ये इमोशनल डोज शायद किसी के गेम को बचा भी ले और किसी को बाहर भी कर दे। कलर्स और जियोसिनेमा पर आज रात 10 बजे ये पूरा सीन दिखेगा।








