Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ का वीकेंड का वार हमेशा से ही सरप्राइज से भरा होता है, लेकिन इस बार सलमान खान ने दोहरी इविक्शन का ऐसा ट्विस्ट दिया कि घरवाले और फैंस दोनों स्तब्ध रह गए। अभिनेता अभिषेक बजाज और भोजपुरी स्टार नीलम गिरी को शो से बाहर होना पड़ा। यह फैसला स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणीत मोर की स्पेशल पावर से हुआ। वह हाल ही में मेडिकल इमरजेंसी के बाद घर वापस लौटे थे।
GlobeTrotter से Prithviraj Sukumaran का धांसू लुक, हॉलीवुड को फेल करने की तैयारी में राजामौली
Bigg Boss 19 में डबल एविक्शन
सलमान ने प्रणीत को एक कंटेस्टेंट को बचाने का हक दिया, और उन्होंने अशनूर कौर को चुना। अब घर में सिर्फ 9 कंटेस्टेंट बच गए हैं। इस हफ्ते नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट अभिषेक बाजाज, नीलम गिरी, अशनूर कौर, गौरव खन्ना और फरहाना भट्ट थे। सलमान ने पहले गौरव और फरहाना को सेफ घोषित किया। फिर प्रणीत को बुलाया और कहा कि आप कैप्टन थे, लेकिन हेल्थ इश्यू की वजह से बाहर हो गए। अब आपको एक कंटेस्टेंट को बचाने की पावर मिली है। प्रणीत ने बिना देर किए अशनूर को चुना। नतीजा डबल इविक्शन में अभिषेक और नीलम का सफर खत्म हो गया।
कैप्टेंसी गई, लेकिन पावर लौटी
प्रणीत मोर ने हाल ही में कैप्टेंसी टास्क जीता था, लेकिन डेंगू की वजह से उन्हें घर छोड़ना पड़ा। यह कोई वोटिंग इविक्शन नहीं था, बल्कि वह हेल्थ ग्राउंड्स पर बाहर हुए थे। फैंस ने सोचा शायद सीक्रेट रूम में जाएंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। वीकेंड का वार में सलमान ने उन्हें स्पेशल एंट्री दी और पावर सौंपी।
Globetrotter: राजामौली की पोस्ट ने मचाई हलचल, पृथ्वीराज का लुक इस दिन आएगा सामने








