Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 हमेशा की तरह इस बार भी दर्शकों को टीवी स्क्रीन से बांधे रख रहा है। ड्रामा, मस्ती और झगड़ों से भरा यह शो फैंस का फेवरेट बन गया है। जियो हॉटस्टार पर लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा ने इसे और रोचक बना दिया है। हाल ही में इस शो का एक लाइव वीडियो वायरल हो गया। इसमें बसीर अली और नतालिया जानोसेक की बातचीत ने सबका ध्यान खींचा। यह सीन टीवी प्रसारण में नहीं दिखा, लेकिन ऑनलाइन यूजर्स की नजरों से नहीं बच सका। वीडियो में बसीर ने नतालिया से अपने दिल की बात कही, लेकिन इंटरनेट पर उनकी खिंचाई हो रही है।
Bigg Boss 19 में अमाल मलिक बने नए कप्तान, लेकिन नहीं थम रहे झगड़े
Bigg Boss 19 का वीडियो चर्चा में आया
वायरल वीडियो में बसीर और नतालिया की खास बातचीत दिख रही है। बासीर ने नतालिया से कहा, “तुम यकीन नहीं करोगी कि मैं तुम्हारे साथ कितना वक्त बिता रहा हूं। मेरे व्यवहार का यह रंग कोई और नहीं देख सकता।” नतालिया ने जवाब में तंज कसा कि बसीर शो में फरहाना भट्ट और नेहल चुडासमा के साथ भी फ्लर्ट कर रहे हैं। बसीर ने इस पर तुरंत कहा, “अगर मैं नेहल को चाहता तो पहले ही दिन उसे पा लेता। यह बात मुझे और पूरे घर को साफ पता है।”
View this post on Instagram
लोगों ने सुनाई खरी-खरी
इस बयान ने सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया। यह वीडियो एक्स पर तेजी से वायरल हुआ और फैंस ने बसीर को आड़े हाथों लिया। एक यूजर ने लिखा, “बसीर 99% प्लेबॉय है।” दूसरे ने तंज कसते हुए कहा, “इनका हर किसी के लिए प्यार उमड़ पड़ता है।” कुछ लोगों ने बसीर की पुरानी हरकतों को याद किया। एक यूजर ने लिखा, “ऐस ऑफ स्पेस में भी ऐसा ही हुआ था तब लुसिंडा को प्रपोज किया था।” एक अन्य ने चुटकी ली, “हर शो में किसी गोरी को दिल दे बैठते हैं।








