Bhool Chuk Maaf: ‘भूल चूक माफ’ का बढ़ता जा रहा क्रेज, IMDb की इस लिस्ट में जगह बनाने में हुई कामयाब

Bhool Chuk Maaf: मैडॉक फिल्म्स की आगामी फिल्म ‘भूल चूक माफ’ इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। राजकुमार राव और वामिका गब्बी स्टारर इस फिल्म को हाल ही में सिनेमाघरों की बजाय सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला लिया गया था। इसकी वजह से फिल्म को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. इस बीच फिल्म को लेकर एक और दिलचस्प जानकारी अब सामने आई है।

Bhool Chuk Maaf: सिनेमाघरों के लिए बनी थी ये 4 फिल्में, बाद में ओटीटी पर करनी पड़ी रिलीज

इस लिस्ट में बनाई जगह

यह फिल्म आईएमडीबी पर सबसे ज्यादा प्रतीक्षित भारतीय फिल्म घोषित की गई है। यह रैंकिंग दर्शकों के बीच फिल्म की बढ़ती लोकप्रियता और उत्साह को साफ तौर पर दिखाती है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था, जिसकी वजह से इस फिल्म को लेकर दर्शकों का उत्साह काफी ज्यादा बढ़ चुका है।

फिल्म की कहानी क्या है?
Bhool Chuk Maaf
भूल चूक माफ: यूट्यूब

Bhool Chuk Maaf एक मजेदार पारिवारिक फिल्म होने का वादा करती है। इसमें रोमांस, कॉमेडी और एक अनोखा टाइम-लूप ट्विस्ट दर्शकों का मनोरंजन करने की कोशिश करेगा। करण शर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म वाराणसी की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि में रची गई है। इस लिहाज से यह फिल्म और भी आकर्षक नजर आती है। टाइम-लूप की वजह से कहानी में कई हास्यप्रद और रोमांचक मोड़ आने की उम्मीद है। यही वजह है कि इस फिल्म का इंतजार लोगों को बेसब्री से है।

अलग तरह की फिल्में बनाती हैं मैडॉक फिल्म्स

दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स ने हमेशा अलग तरह की कहानियों को पर्दे पर लाने का हुनर दिखाया है। चाहे वह ‘स्त्री’ हो या ‘बधाई हो’। उनकी फिल्में दर्शकों और समीक्षकों का दिल जीतने में कामयाब रही हैं। ‘भूल चूक माफ’ से भी लोग कुछ इसी तरह की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

विवादों में फंसी रिलीज डेट

हालांकि, फिल्म की डिजिटल रिलीज को लेकर एक कानूनी अड़चन आ गई है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने पीवीआर इनॉक्स की आपत्ति के बाद फिल्म के ओटीटी रिलीज पर रोक लगा दी है। पीवीआर इनॉक्स का कहना है कि मैडॉक फिल्म्स ने अचानक फिल्म को सिनेमाघरों के बजाय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का फैसला किया, जो उनके हितों के खिलाफ है। इस मामले की अगली सुनवाई 16 जून को होगी।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?