Baahubali The Epic Box Office Collection: साल 2015 में रिलीज हुई बाहुबली: द बिगिनिंग ने जब पर्दे पर आग लगाई थी तो किसी ने सोचा भी नहीं था कि 10 साल बाद भी उसकी दीवानगी कम नहीं होगी। लेकिन हुआ यही। दोनों भागों को जोड़कर रिलीज की गई फिल्म बाहुबली द एपिक ने सिनेमाघरों में तूफान ला दिया है।
Chand Mera Dil की रिलीज डेट का एलान, अनन्या-लक्ष्य की रोमांटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर लगाएगी आग
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 1
पहले दिन ही फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं, नई रिलीज थामा और एक दीवाने की दीवानियत को मुंह की खानी पड़ी हैं। दोनों मिलकर भी इस फिल्म को पीछे नहीं छोड़ सकी हैं। एस एस राजामौली की इस फिल्म ने री-रिलीज में साबित कर दिया कि असली ब्लॉकबस्टर समय की धूल नहीं खाता। दर्शक फिर से कटप्पा, बाहुबली की तलवार और आम्रेंद्र बाहुबली के गुस्से को देखने उमड़ पड़े हैं। टिकटें हाउसफुल, थिएटर में तालियां, बाहर लंबी लाइनें एक बार फिर से लगने लगी हैं। मानो 2015 लौट आया हो।
Varun Dhawan की Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार एलान, इस दिन होगी रिलीज
‘थामा’- ‘दीवानियत’ की हुई छुट्टी
दूसरी तरफ, नई फिल्म थामा ने शुक्रवार को सिर्फ 3 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, एक दीवाने की दीवानियत भी 2.5 करोड़ रुपये पर अटक गई। दोनों फिल्मों को बाहुबली की छांव में दबकर रहना पड़ा। हालांकि, सभी फिल्मों के आंकड़े शुरुआती हैं जो रात तक बदल सकते हैं। बाहुबली द एपिक की बात करें तो वीकएंड पर फिल्म की रफ्तारऔर तेजी पकड़ सकती है। अगर यही स्पीड रही तो बाहुबली द एपिक का तीन दिन में 15 करोड़ तक पहुंचना कोई बड़ी बात नहीं होगी।






