Baaghi 4 Box Office Collection Day 8: टाइगर श्रॉफ अभिनीत फिल्म बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म को देखने में दर्शक फिलहाल रुचि नहीं दिखा रहे हैं। हालात कुछ ऐसे हैं कि फिल्म अब तक 50 करोड़ी क्लब तक भी नहीं पहुंच सकी है।
Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: बागी 4 पहले हफ्ते में ही हुई फ्लॉप!
Baaghi 4 Box Office Collection Day 8
टाइगर श्रॉफ के करियर के लिए यह फिल्म काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही थी, लेकिन टिकट खिड़की पर उनकी यह फिल्म भी धराशायी हो गई है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक शुक्रवार को यह फिल्म महज एक करोड़ 75 लाख रुपये का बिजनेस ही कर सकी। बता दें कि देर रात तक कमाई के इस आंकड़े में बदलाव नजर आ सकता है।
पहले हफ्ते में नहीं दिखा जादू
बागी 4 पहले हफ्ते में बहुत कम कमाई कर सकी। फिल्म ने 12 करोड़ रुपये से अपनी शुरुआत की, लेकिन 8 दिन में यह फिल्म महज 45.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही कर सकी। आगे दूसरे वीकएंड में भी यह फिल्म अच्छी कमाई नहीं कर पाती है तो बड़े बजट में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी फ्लॉप साबित होगी। फिल्म की स्टारकास्ट की बात करें तो टाइगर के अलावा फिल्म में संजय दत्त, हरनाज संधू और सोनम बाजवा भी हैं। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियाडवाला ने किया है।






