Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: बागी 4 पहले हफ्ते में ही हुई फ्लॉप!

Baaghi 4 Box Office Collection Day 7: टाइगर श्रॉफ की एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बागी 4’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गई थी, लेकिन अब इसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन निराशाजनक साबित हो रहा है। सिनेमाघरों में 5 सितंबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने पहले वीकेंड पर उम्मीद के मुताबिक कमाई नहीं की। वहीं, वीकडेज में तेज गिरावट ने इसे फ्लॉप होने की दहलीज पर पहुंचा दिया है। सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक रिलीज के सातवें दिन यानी 11 सितंबर तक फिल्म की कुल कमाई 43 करोड़ रुपये के आसपास ठहर गई है।

Khesari lal Yadav की बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री, ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ का गाना ‘पनवाड़ी’ रिलीज

लोगों ने किया फिल्म से किनारा

फिल्म ने रिलीज के पहले दिन 12 करोड़ रुपये कमाए थे। यह टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्मों से बेहतर ओपनिंग थी। दूसरे दिन 9 करोड़ और तीसरे दिन 10 करोड़ के साथ वीकेंड पर कुल 31.25 करोड़ का बिजनेस रहा। दर्शकों को टाइगर का दमदार एक्शन और संजय दत्त का विलेन अवतार पसंद आया, लेकिन कहानी और कमजोर स्क्रिप्ट और मिली-जुली समीक्षाओं ने लोगों के जोश को ठंडा कर दिया।

Baaghi 4 Box Office Collection Day 7

सोमवार को कलेक्शन 4.5 करोड़ रहा। यह उम्मीद से कम था। मंगलवार को यह घटकर 4 करोड़ हो गया। बुधवार को और गिरावट आई। फिल्म ने सिर्फ 2.65 करोड़ कमाए। गुरुवार को यह 1.3 करोड़ पर अटक गई। देर रात तक इसमें थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन कुल मिलाकर फिल्म की रफ्तार सुस्त पड़ चुकी है। अब तक की कुल कमाई 43.7 करोड़ बताई जा रही है।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?