Asia Cup 2025 Final: भारत की शानदार जीत पर बॉलीवुड ने लगाए ‘भारत माता की जय’ के नारे, सितारों की बधाई का सैलाब

Asia Cup 2025 Final: दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रविवार को खेले गए एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 146 रन बनाए। हालांकि, भारत ने 19.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। तिलक वर्मा की शानदार अर्धशतकीय पारी और कुलदीप यादव की 4 विकेट ने टीम को 9वीं बार यह खिताब दिलाया। यह जीत न सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों का जश्न मनाने का मौका बनी, बल्कि बॉलीवुड के सितारों ने भी सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर की। अनुपम खेर से लेकर अजय देवगन तक, हर कोई टीम इंडिया की तारीफ कर रहा है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Advance Booking Collection: ‘सनी संस्कारी…’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाल शुरू

अनुपम खेर का जोशीला वीडियो आया सामने

वेटरन एक्टर अनुपम खेर ने जीत के ठीक बाद एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक वीडियो शेयर किया। इसमें वे ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाते दिखे और टीम इंडिया को दिल से बधाई दी। अनुपम ने लिखा, “भारत माता की जय।” उनका यह वीडियो वायरल हो गया और फैंस ने इसे हजारों लाइक्स दिए। अनुपम की देशभक्ति हमेशा सुर्खियों में रहती है।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में हाई-वोल्टेज ड्रामा, कुनिका ने लगाई आग! भिड़ गए नेहल और बसीर

अजय देवगन ने बांधे तारीफों के पुल

अजय देवगन की तारीफ भरी पोस्टअजय देवगन ने टीम इंडिया की ग्रुप फोटो शेयर करते हुए लिखा, “हमेशा मजबूती से खड़े रहो। जोरदार प्रहार करो। हर बार। टीम इंडिया हमेशा आगे! शानदार प्रदर्शन”। पीपल मीडिया फैक्टरी का मजेदार तरीके से बधाई दी। फिल्म ‘मिराई’ बनाने वाली प्रोडक्शन कंपनी पीपल मीडिया फैक्टरी ने भी इस मौके लिखा, “आज की रात भारत ने एशिया कप में इतिहास रच दिया और मिराय ने अमेरिका में…।”

Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 11: जॉली एलएलबी 3 का 11वें दिन बॉक्स ऑफिस पर चला जादू या हुई फेल?

सूर्य कुमार यादव ने जीता दिल

बता दें कि एशिया कप फाइनल के बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव ने सभी भारतीय का दिल जीत लिया है। उन्होंने अपने मैच फीस सेना के नाम पर दान कर दी है। फैंस उनके इस कदम की जमकर सराहना कर रहे हैं।

OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?