Anupam Kher: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर ने अपने फैंस को एक बार फिर हंसने का मौका दिया है। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वह दीवार फांदकर शूटिंग सेट पर जाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। फैंस उनकी इस मस्ती भरे अंदाज को देखकर लोटपोट हो रहे हैं।
Anupam Kher ने मां को जन्मदिन की बधाई देने के लिए किया फोन, क्या सुनकर अभिनेता को पहुंचा दुख?
दीवार फांदने की मजेदार कहानी
Anupam Kher ने वीडियो के साथ एक मजेदार कैप्शन लिखा, “इस तरफ से उस तरफ! ” उन्होंने बताया कि अपने 40 साल के फिल्मी करियर में उन्होंने शूटिंग सेट पर जाने के लिए कई अनोखे रास्ते अपनाए, लेकिन हैदराबाद में उनकी हालिया शूटिंग का अनुभव सबसे मजेदार था। Anupam Kher ने बताया कि वह सुपरस्टार प्रभास की आगामी अनाम फिल्म की शूटिंग के लिए हैदराबाद में थे। उनके ड्राइवर ने कुछ साहसिक रास्ता चुना, जिसके बाद उनकी गाड़ी एक जंगल जैसे इलाके में पहुंच गई। रास्ता बंद होने की वजह से गाड़ी को पीछे करना भी मुमकिन नहीं था। फिर क्या हुआ? अनुपम ने सीढ़ी से दीवार फांदकर सेट तक पहुंचने का फैसला किया।
इस तरफ़ से उस तरफ़! 😂
In my 40Years of cinema journey i have entered my shooting locations through different ways! But today was not only unique but quite comical too.😂 Shooting in Hyderabad for #Prabhas starrer untitled film my driver decided to be adventurous. Soon we… pic.twitter.com/7PXEVc4CoX— Anupam Kher (@AnupamPKher) June 7, 2025
वीडियो में अनुपम का मजेदार अंदाज
साझा किए गए वीडियो में Anupam Kher सीढ़ी से दीवार फांदते हुए दिख रहे हैं। उनका यह अंदाज इतना मजेदार है कि देखने वाले अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे। वीडियो में वह हंसते हुए और मजाक करते हुए सेट की ओर बढ़ते हैं। उनकी फुर्ती और हंसी-मजाक का यह अंदाज उनके फैंस को बेहद पसंद आ रहा है।








