Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर तूफान बनकर दौड़ रही है। फिल्म ने भारत में 200 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन पार कर लिया है। दूसरे हफ्ते में भी थिएटर फुल चल रहे हैं। और इसी बीच साउथ के आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन ने फिल्म देखी तो बस तारीफों के पुल बांध दिए।
Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 1: ‘अखंडा 2’ का पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा हाल?
Dhurandhar के फैन हुए अल्लू अर्जुन
कल रात (11 दिसंबर) हैदराबाद के AMB सिनेमाज में अल्लू अर्जुन ने ‘धुरंधर’ देखी। आज सुबह उन्होंने सोशल मीडिया पर लंबा नोट लिखा। उन्होंने कहा, “शानदार बनी हुई फिल्म! एक्टिंग, टेक्निकल काम, म्यूजिक…सब कुछ लाजवाब। रणवीर सिंह की बहुमुखी प्रतिभा और स्क्रीन पर मौजूदगी कमाल की है। अक्षय खन्ना जी, संजय दत्त जी, माधवन गरु, अर्जुन रामपाल और प्यारी सारा अर्जुन…सबने दिल जीत लिया।”
Just watched #Dhurandhar. A brilliantly made film filled with fine performances, the finest technical aspects, and amazing soundtracks.
Magnetic presence by my brother @RanveerOfficial, he rocked the show with his versatility.
Charismatic aura by #AkshayeKhanna ji, and the…— Allu Arjun (@alluarjun) December 12, 2025
आदित्य धर की भी की जमकर तारीफ
उन्होंने आगे लिखा, “पूरी टीम को बधाई और खास तारीफ डायरेक्टर आदित्य धर की। आपने जिस स्वैग और विजन से फिल्म बनाई है वो देखते ही बनता है। मैंने खूब एंजॉय किया। आप लोग भी जरूर देखिए।”अल्लू अर्जुन का यह पोस्ट आते ही वायरल हो गया। रणवीर के फैंस तो खुशी से झूम उठे। बता दें कि अब तक कई सितारों ने फिल्म धुरंधर देखी है और सोशल मीडिया पर इसकी जमकर तारीफ की है। अब इस लिस्ट में अल्लू अर्जुन का नाम भी जुड़ गया है।








