Akshaye Khanna: फिल्म ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का धमाकेदार एंट्री सीन इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। रहमान डकैत के किरदार में उनका डांस और स्टाइल देखकर फैंस ने एक पुराना वीडियो खोज निकाला है। इस वीडियो में उनके पिता दिवंगत सुपरस्टार विनोद खन्ना बिल्कुल वैसा ही अंदाज दिखा रहे हैं।
कहां का है वीडियो?
यह वीडियो 1989 का है, जब लाहौर में एक चैरिटी कॉन्सर्ट हुआ था। स्टेज पर विनोद खन्ना के साथ रेखा, क्रिकेटर जावेद मियांदाद और उस समय के युवा नेता इमरान खान (बाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री) भी नजर आए थे। विनोद खन्ना के डांस मूव्स और बॉडी लैंग्वेज को देखकर लोग हैरान हैं कि अक्षय खन्ना ने ‘धुरंधर’ में ठीक वैसा ही स्टेप और स्वैग इस्तेमाल किया है।
Elvish Yadav की वेब सीरीज का जादू बरकरार, ओटीटी पर टॉप 3 में पहुंची Aukaat Ke Bahar
लोग दे रहे प्रतिक्रियाएं
सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, “अब समझ आया, अक्षय ने धुरंधर में अपने पिता से सीधा कॉपी किया है।” खास बात यह है कि अक्षय खन्ना का यह पूरा डांस सीन बिना किसी रिहर्सल के शूट किया गया था। उनके को-स्टार दानिश पंडोर ने हाल ही में बताया, “आदित्य धर सर ने सिर्फ कहा, ‘अक्षय भाई, जो मन में आए करो’। बस, जो हुआ वो जादू हो गया।”
Japan में भूकंप के बाद कहां हैं Prabhas? ‘द राजा साब’ के डायरेक्टर ने दिया अपडेट
NVM I got it, Akshaye Khanna has copied his father in Dhurandhar. https://t.co/Nq36MavWaK pic.twitter.com/H0dU0hb36R
— Shah (@Shahhoon1) December 9, 2025
Akshaye Khanna copied the steps of his father Vinod Khanna sahab in #Dhurandhar 😍
— Siddharth Mathur (@TheSidMathur) December 9, 2025
Akshaye Khanna के एंट्री सीन ने उड़ाया गर्दा
निर्देशक आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, आर माधवन और डेब्यू कर रही सारा अर्जुन भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में आतंकी नेटवर्क में घुसे एक भारतीय जासूस की कहानी है। अक्षय खन्ना के एंट्री सीन में बजने वाला हिप-हॉप ट्रैक ‘FA9LA’ भी रिलीज के बाद दोबारा ट्रेंड करने लगा है। उनका ये सीन गर्दा उड़ा रहा है।








