Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार और दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन की जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर धमाका करने के लिए तैयार है। उनकी आगामी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला‘ 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। रिलीज से पहले फिल्म ने सेंसर बोर्ड (सीबीएफसी) की प्रक्रिया को पूरा कर लिया है। एक ताजा रिपोर्ट के मुताबिक बोर्ड ने फिल्म को कुछ बदलावों और सुझावों के साथ यू/ए 16+ सर्टिफिकेट देकर पास कर दिया है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच पहले से ही जबरदस्त उत्साह है, क्योंकि यह जोड़ी सालों बाद एक साथ वापसी कर रही है।
Sameer Nair: मनोरंजन जगत में बड़े बदलाव की आहट, समीर नायर ने दिया अप्लॉज एंटरटेनमेंट से इस्तीफा
सेंसर बोर्ड की चली कैंची
फिल्म के सर्टिफिकेशन के दौरान सेंसर बोर्ड ने कुछ खास दृश्यों और संवादों पर आपत्ति जताई थी। रिपोर्ट के अनुसार फिल्म (Bhooth Bangla) में इस्तेमाल किए गए कुछ आपत्तिजनक शब्दों को या तो पूरी तरह हटा दिया गया है या उन्हें बेहतर शब्दों से बदल दिया गया है। फिल्म के अंत में आने वाले एक सबटाइटल में भी बदलाव किया गया है ताकि किसी भी तरह की अमर्यादित भाषा दर्शकों तक न पहुंचे। बोर्ड ने फिल्म के कंटेंट को लेकर भी संजीदगी दिखाई है। विशेष रूप से पहले हाफ में महिलाओं के प्रति अनादर दिखाने वाली एक लाइन को संशोधित कराया गया है। साथ ही, कहानी में दिखाए गए धार्मिक और अंधविश्वास से जुड़े तत्वों के लिए मेकर्स को उचित ‘डिस्क्लेमर’ जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
कितनी लंबी बनी फिल्म?
दिलचस्प बात यह है कि ‘भूत बंगला’ (Bhooth Bangla) के निर्माताओं ने सेंसर बोर्ड के सुझावों के अलावा खुद भी फिल्म में कुछ स्वैच्छिक कट लगाए हैं। फिल्म की गति को और बेहतर बनाने के लिए लगभग 63 दृश्यों को ट्रिम किया गया है। पहले इस फिल्म की लंबाई करीब 170 मिनट (2 घंटे 50 मिनट) होने की उम्मीद थी, लेकिन इन बदलावों के बाद अब फिल्म का फाइनल रनटाइम 174 मिनट और 52 सेकंड रह गया है। हालांकि, 6 मिनट की कटौती के बावजूद यह फिल्म अभी भी काफी लंबी है, लेकिन मेकर्स का मानना है कि इससे फिल्म की कहानी और अधिक कसी हुई और मनोरंजक लगेगी।
‘जन नायकन’ लीक कांड: अब पीएम मोदी करेंगे न्याय? इंपा ने लगाई मदद की गुहार
रिलीज डेट में बदलाव
शुरुआत में यह फिल्म (Bhooth Bangla) 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ की जबरदस्त रफ्तार को देखते हुए मेकर्स ने इसे एक हफ्ते आगे खिसकाने का फैसला किया। अब ‘भूत बंगला’ 17 अप्रैल को आधिकारिक तौर पर रिलीज होगी। वहीं, इसके स्पेशल पेड प्रिव्यूज एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को रात 9 बजे से शुरू हो जाएंगे। फिल्म की एडवांस बुकिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।






