Bhooth Bangla: बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म ‘भूत बंगला’ की शूटिंग पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी खुद अक्षय ने अपने सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर एक खास वीडियो शेयर करके दी।
अक्षय कुमार ने साझा किया वीडियो
इस वीडियो में अक्षय और उनकी को-स्टार वामिका गब्बी एक खूबसूरत झरने के सामने गाना शूट करते दिख रहे हैं। यह फिल्म अक्षय के फैंस के लिए एक मजेदार और अनोखा अनुभव लेकर आने वाली है।
And that’s a wrap on #BhoothBangla ! My seventh madcap adventure with the ever-inventive @priyadarshandir sir, my second outing with the unstoppable @EktaaRKapoor , and my first but hopefully not the last, magical journey with the ever-surprising Wamiqa.
Grateful for the… pic.twitter.com/RtC8s2nN6R— Akshay Kumar (@akshaykumar) May 18, 2025
पोस्ट में अक्षय ने कही दिल छू लेने वाली बात
अक्षय ने वीडियो के साथ एक दिलचस्प कैप्शन भी लिखा। उन्होंने कहा, “भूत बंगला की शूटिंग पूरी हो गई! यह मेरी सातवीं मजेदार फिल्म है जो बेहतरीन डायरेक्टर प्रियदर्शन सर के साथ बनी है। निर्माता एकता कपूर के साथ यह मेरा दूसरा प्रोजेक्ट है और वामिका के साथ पहला, लेकिन उम्मीद है कि ये आखिरी नहीं है। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान की मस्ती, जादू और यादें हमेशा मेरे साथ रहेंगी।”
एकता कपूर हुईं भावुक
वहीं, एकता कपूर Bhooth Bangla की शूटिंग खत्म होने पर भावुक हो गईं। उन्होंने एक्स पर लिखा, “डर और हंसी के इस माहौल में हम थोड़े इमोशनल हो रहे हैं क्योंकि भूत बंगला की शूटिंग पूरी हो गई है, लेकिन घबराइए नहीं, अभी सिर्फ शूटिंग खत्म हुई है….आपकी पसंदीदा जोड़ी से मुलाकात होगी इस जबरदस्त हॉरर-कॉमेडी फिल्म के जरिए 2 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में होगी।”
Yeh darr aur hasi ke mahaul mein we are getting emotional as we wrap #BhoothBangla! But abhi ke liye sirf shooting khatam hui hai, you’ll be meeting your favourite jodi in this epic horror-comedy in the theatres, on 2nd April, 2026!@priyadarshandir @akshaykumar #WamiqaGabbi… pic.twitter.com/gmspJG4n4Y
— Ektaa R Kapoor (@EktaaRKapoor) May 18, 2025








