Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 5: फिल्म ‘अखंडा 2‘ का भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है। फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रही है। धुरंधर के तूफान के आगे फिल्म का हिंदी वर्जन तो महज कुछ लाख रुपये की ही कमाई कर पा रहा है। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने पांचवें दिन कितना कारोबार किया है।
पांचवें दिन ऐस रहा हाल (Akhanda 2 Thaandavam Box Office Collection Day 5)
‘अंखडा 2 की शुरुआत ही बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक नहीं आ रही है। इसके बाद फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट जारी है। सैकनिल्क के ताजा आंकड़े के मुताबिक फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 70.2 करोड़ रुपये हो गई है।
समीक्षकों ने दी मिली-जुली प्रतिक्रिया
इससे पहले अखंडा 2 ने गुरुवार को 8 करोड़ रुपये (पेड प्रीव्यू), शुक्रवार को 22.5 करोड़, शनिवार को 15.5 करोड़, रविवार को 15.1 करोड़ रुपये और सोमवार को 5.4 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म की कमाई के इन आंकड़ों को देखते हुए इसे संतोषजनक नहीं माना जा सकता। फिल्म में नंदमुरी बालकृष्ण जैसे सुपरस्टार मुख्य भूमिका में हैं। वहीं, इसका निर्देशन बोयापति श्रीनू ने किया है। समीक्षकों से भी फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली हैं।
John Cena के WWE रिटायरमेंट पर Randeep Hooda का इमोशनल ट्रिब्यूट, बोले- एक सच्चे लेजेंड को सलाम






