Ajay Devgn: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन हाल ही में वानखेड़े स्टेडियम में फुटबॉल लेजेंड लियोनेल मैसी से मिले। वहां महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी मौजूद थे। यह इवेंट में मैसी के GOAT इंडिया टूर का हिस्सा था। अब अजय ने मैसी के साथ फोटो शेयर करते हुए एक खास जानकारी दी है जो फुटबॉल के युवा टैलेंट के लिए बहुत अच्छी खबर है।
Ajay Devgn ने दी बड़ी खुशखबरी
अजय ने एक्स पर पोस्ट किया, “माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के विजन को प्रोजेक्ट महादेवा के साथ आगे बढ़ाने को लेकर मैं बहुत उत्साहित हूं। महाराष्ट्र के 60 युवा फुटबॉल खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खेलने का मौका मिल रहा है, वो भी मैसी, लुईस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ।”
Excited to back Hon. CM Shri @Dev_Fadnavis vision with #ProjectMahaDeva, seeing 60 young footballers across Maharashtra get their shot on the global stage, alongside legends like @TeamMessi @LuisSuarez9 & #RodrigoDePaul. 🙏🏻 pic.twitter.com/0BNYR9QxRi
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) December 15, 2025
महाराष्ट्र सरकार की महत्वकाक्षी योजना है प्रोजेक्ट महादेवा
प्रोजेक्ट महादेवा महाराष्ट्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जो अंडर-13 लड़के-लड़कियों के फुटबॉल टैलेंट को निखारने के लिए शुरू की गई है। बता दें कि यह प्रोजेक्ट 2034 फीफा वर्ल्ड कप के लिए भारत को तैयार करेगा। इवेंट में सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गज भी थे। टाइगर श्रॉफ भी प्रोजेक्ट से जुड़े हैं।
लोगों को इस प्रोजेक्ट से बड़ी उम्मीदें
अजय देवगन अपनी फिल्म ‘मैदान’ की वजह से फुटबॉल से जुड़े हैं जो कोच सैयद अब्दुल रहीम की कहानी पर बनी थी। अजय की यह पोस्ट देखकर फैंस उत्साहित हैं। मैसी का भारत आना और ऐसे प्रोजेक्ट से जुड़ना फुटबॉल को नई ऊंचाई देगा। प्रोजेक्ट महादेवा से उम्मीद है कि आने वाले सालों में भारत से कई स्टार प्लेयर निकलेंगे। मैसी का टूर जारी है। यह इवेंट महाराष्ट्र के फुटबॉल फैंस के लिए यादगार बन चुका है।








