Ajay Devgn: बॉलीवुड के एक्शन हीरो अजय देवगन इन दिनों मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं। उनकी कई फिल्में लगातार असफल हो रही हैं, जिससे उनकी स्टार वैल्यू पर सवाल उठने लगे हैं। इस साल तो सिर्फ ‘रेड 2’ ही बॉक्स ऑफिस पर चली, बाकी ज्यादातर फिल्में दर्शकों को पसंद नहीं आईं। हम बात कर रहे हैं ‘सन ऑफ सरदार 2’ और ‘दे दे प्यार दे 2’ की जो उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। दर्शक थिएटर्स से निराश लौटे और आंकड़े भी यही बयान कर रहे हैं।
Tu Meri Main Tera Main Tera Tu Meri का टीजर आया सामने, कार्तिक के जन्मदिन पर फैंस को मिला तोहफा
हार नहीं मानेंगे Ajay Devgn
फिल्म इंडस्ट्री के जानकार मानते हैं कि ये फ्लॉप्स अजय के लिए चेतावनी हैं। एक जमाने में ‘सिंघम’ और ‘गोलमाल’ सीरीज से घर-घर मशहूर हुए ये सुपरस्टार अब चुनौतियों से जूझ रहे हैं। दर्शकों का टेस्ट बदल गया है। वे नई कहानियां और ताजा चेहरे चाहते हैं। लेकिन अजय हार मानने वालों में से नहीं। वे फिर से जोरदार वापसी की तैयारी में जुटे हैं।
Tanya Mittal: तान्या मित्तल की चमकी किस्मत, एकता कपूर ने शो में दिया काम
Ajay Devgn शुरू करेेंगे Drishyam 3 की शूटिंग
अब सारी निगाहें उनकी अगली फिल्म ‘दृश्यम 3’ पर हैं। बॉक्स ऑफिस वर्ल्डवाइड की ताजा रिपोर्ट के अनुसार अजय 12 दिसंबर से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। ‘दृश्यम 2’ ने तो कमाल कर दिया था। वो फिल्म न सिर्फ भारत में हिट हुई, बल्कि ओटीटी पर भी धूम मचाई। अब तीसरे भाग से फैंस को उम्मीद है कि अजय फिर से कमबैक करेंगे।अजय का किरदार विजय सलगांवकर दर्शकों के दिलों में बस चुका है। ये एक आम आदमी की सस्पेंस से भरी जंग की कहानी है, जो हर बार कुछ नया लाती है। फिल्म का निर्देशन अभिषेक पाठक करेंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि ये भाग पहल दोनों पार्ट से ज्यादा रोमांचक होगा।
Shraddha Kapoor Injured: श्रद्धा कपूर शूटिंग के दौरान हुईं घायल, शूटिंग रुकी, जानें पूरा मामला








