RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 18 साल में पहली बार आईपीएल खिताब अपने नाम कर इतिहास रच दिया। आईपीएल 2025 के फाइनल में आरसीबी ने पंजाब को 6 रनों से हराकर पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। मैदान पर आरसीबी की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। जीत के बाद उनकी आंखों में खुशी के आंसू हर दिल को छू गए। इस ऐतिहासिक पल पर बॉलीवुड कई सितारों ने टीम को बधाई दी
RCB IPL Winner: आरसीबी की ऐतिहासिक जीत, सितारों ने सोशल मीडिया पर लुटाया प्यार
18 साल का सपना हुआ सच
“ई साला कप नामदे” का नारा अब हकीकत बन चुका है। 18 साल के लंबे इंतजार के बाद RCB ने वह कमाल कर दिखाया, जिसके लिए प्रशंसक बरसों से प्रार्थना कर रहे थे। फाइनल मुकाबले में पंजाब के खिलाफ कांटे की टक्कर में आरसीबी ने न केवल शानदार खेल दिखाया, बल्कि दबाव में भी धैर्य और जज्बे का परिचय दिया। विराट कोहली के बल्ले ने पूरे टूर्नामेंट में धमाल मचाया और फाइनल में उनकी रणनीति ने जीत की राह आसान की।
अजय देवगन ने जताई खुशी
बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अजय देवगन भी लंबे समय से RCB के समर्थक रहे हैं। इस जीत से वह बेहद खुश नजर आए। उन्होंने अपनी खुशी एक एक्स पोस्ट के जरिए जाहिर की। अजय ने लिखा, “कई सालों से हम आरसीबी को सपोर्ट कर रहे थे और आखिरकार उन्होंने इतिहास रच दिया। विराट और पूरी टीम को दिल से बधाई!”
Been watching and cheering for years….finally RCB has made history. Congratulations @imVkohli and the entire team @RCBTweets 🙌🏻 pic.twitter.com/CpLr165zVd
— Ajay Devgn (@ajaydevgn) June 3, 2025
प्रशंसकों जमकर मना रहे जश्न
RCB की इस जीत ने देशभर में जश्न का माहौल बना दिया। बेंगलुरु की सड़कों से लेकर सोशल मीडिया तक, हर जगह प्रशंसक इस जीत का उत्सव मना रहे हैं। यह जीत सिर्फ एक टीम की नहीं, बल्कि उन लाखों दिलों की है, जिन्होंने हर सीजन में आरसीबी का साथ दिया।








