Bollywood: तकनीक का नया दौर आ गया है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) ने अब बॉलीवुड के स्वर्णिम युग के सितारों को उनकी जवानी के रूप में फिर से लौटाने का काम कर दिया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दर्शक अपने चहेते सुपरस्टार्स को युवा अवतार में देखकर हैरान हैं। एआई की मदद से बनाए गए इस वीडियो में विनोद खन्ना, राजेश खन्ना, देव आनंद जैसे दिग्गज अपने ही जवान रूप से मिलते दिख रहे हैं।
Thamma Advance Booking Day 1: थामा एडवांस बुकिंग से कितना कमाएगी?
Bollywood में दिखा एआई का कमाल
यह वीडियो एक्स (पूर्व ट्विटर) पर शेयर किया गया और लोगों ने इसे खूब सराहा। इस वीडियो में संजीव कुमार, शशि कपूर, ऋषि कपूर, देव आनंद, मिथुन चक्रवर्ती, संजय दत्त, अशोक कुमार और सुनील दत्त जैसे सितारे अपने युवा रूप से मिलते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो जैसे समय यात्रा का एहसास करा रहा है। वीडियो में ये सितारे एक-दूसरे से बातें करते और मिलते नजर आ रहे हैं, जो असल जिंदगी में कभी नहीं हुआ।
Justin Trudeau – Katy Perry: केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो में ज्यादा अमीर कौन? हैरान कर देगी नेट वर्थ
Indian Stars And Their Younger Version 😮💥
Which One You Loved The Most ?
( AI Video ) pic.twitter.com/HIe0ijr4hm
— POSITIVE FAN (@imashishsrrk) October 12, 2025
फैंस ने की तारीफ
एक्स पर इस वीडियो को लाखों व्यूज मिल चुके हैं। कई लोगों ने एआई की ताकत की तारीफ की है। लोग कमेंट बॉक्स में तरह तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। हालांकि, कुछ यूजर्स एआई के खतरों को लेकर भी चेताते नजर आए।








