Elvish Yadav: इन दिनों सोशल मीडिया पर जिस नाम की सबसे ज़्यादा चर्चा है वो है एल्विश यादव। 28 साल की उम्र में उन्होंने वो मुकाम हासिल कर लिया है, जिसके बारे में ज्यादातर लोग सिर्फ सपने देखते हैं। 2016 में छोटे-छोटे कॉमेडी स्किट बनाकर यूट्यूब पर कदम रखा था, आज वही एल्विश देश के सबसे बड़े डिजिटल स्टार्स में से एक है। उनकी पहली वेब सीरीज ‘औकात के बाहर’ अमेजन एमएक्स प्लेयर पर रिलीज हो चुकी है। हाल ही में इंडिया टुडे से बातचीत में एल्विश ने अपनी जिंदगी, सीरीज और आने वाले प्लान्स के बारे में बिल्कुल बेबाकी से बात की।
Bigg Boss 19 Winner: बिग बॉस 19 के विनर बने गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट को हराकर हासिल की ट्रॉफी
क्या Elvish Yadav की हुई कभी रैगिंग
जब उनसे पूछा गया कि असल जिंदगी का एल्विश और रील का राजवीर कितना अलग है तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि राजवीर थोड़ा गुस्सैल है। मैं शांत रहता हूं। राजवीर को सीरीज में कॉलेज में रैगिंग और बुलिंग का सामना करना पड़ता है। लेकिन इंडिया टुडे ने जब उनसे पूछा कि आपके साथ कभी ऐसा हुआ तो एल्विश ने कहा कि हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया तो सोचा था कि सीनियर्स रैगिंग करेंगे।लेकिन कुछ हुआ ही नहीं! शायद कोई हिम्मत ही नहीं कर पाया… या फिर 6 फुट 2 इंच की हाइट देखकर डर गए होंगे।
Bigg Boos 19 Finale में फैंस को झटका, अमाल मलिक टॉप 5 से बाहर
क्या Elvish Yadav बॉलीवुड में करेंगे एंट्री
इस बातचीत में एल्विश ने अपने आगामी प्लान पर भी बात की। उन्होंने 2026 के प्लान पर कहा कि नाम तो अभी नहीं बता सकता, लेकिन 2026 मेरा अब तक का सबसे बड़ा साल होने वाला है। जो प्रोजेक्ट आने वाला है, उससे बड़ा मैंने आज तक कुछ किया नहीं। मजा आने वाला है! जब उनसे पूछा गया कि वह बॉलीवुड में काम करने जा रहे हैं तो उन्होंने शरारत भरी मुस्कान के साथ कहा कि हो सकता है।” उनकी वेब सीरीज की बात करें तो ‘औकात के बाहर’ इस समय अमेजन MX प्लेयर पर स्ट्रीम हो रही है। फैंस को इस सीरीज में उनकी अदाकारी काफी पसंद आई है।
Is Tanya Mittal Evicted: क्या तान्या मित्तल हो गईं Bigg Boss 19 Finale से बाहर?








