पाकिस्तान की काली करतूत, मां के निधन पर भी नहीं दिया Adnan Sami को वीजा, वॉट्सएप पर देखा अंतिम संस्कार

Adnan Sami: ‘तेरा चेहरा’, ‘लिफ्ट करा दे’ जैसे गानों से मशहूर हुए गायक अदनान सामी ने अपने कई गीतों से लाखों दिलों को जीता है। आज वह भारत के नागरिक हैं। साल 2016 में उन्होंने भारत की नागरिकता ली थी। हालांकि, इस फैसले ने उनके पाकिस्तान से रिश्तों को और जटिल कर दिया। हाल ही में एक टीवी साक्षात्कार में अदनान ने अपनी मां की मृत्यु और उनके अंतिम संस्कार में शामिल न हो पाने की दुखद कहानी साझा की।

Roadies XX Finale: एल्विश यादव के गैंग के गुल्लू बने विजेता, शानदार बाइक के साथ जीती इतनी रकम

मां को आखिरी अलविदा न कह पाने का दर्द

‘आप की अदालत’ में पत्रकार रजत शर्मा के साथ बातचीत में Adnan Sami ने अपने दिल की बात रखी। उन्होंने साझा किया कि अक्टूबर 2024 में उनकी मां का अचानक निधन हो गया था। यह खबर उनके लिए सदमे जैसी थी, क्योंकि उनकी मां को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी। अदनान ने अपनी मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पाकिस्तान जाने की कोशिश की। भारतीय अधिकारियों ने उनकी स्थिति को समझा और उन्हें जल्दी मंजूरी दी। हालांकि, जब Adnan Sami ने पाकिस्तान का वीजा मांगा और अपनी मां के निधन का कारण बताया, तब भी उनकी अर्जी ठुकरा दी गई। मजबूरन, उन्हें अपनी मां के अंतिम संस्कार को व्हाट्सएप वीडियो कॉल के जरिए देखना पड़ा। यह पल उनके लिए कितना दर्दनाक रहा होगा, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है।

Gaurav Gupta: कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने शो में पाकिस्तानी शख्स पर ली चुटकी, बोले- चलो हनुमान चालीसा पढ़ो

पैसों के लिए नहीं, दिल के लिए चुना भारत

साक्षात्कार में Adnan Sami ने उन आलोचनाओं का भी जवाब दिया, जिसमें कहा जाता है कि उन्होंने पैसों के लिए भारत की नागरिकता चुनी। उन्होंने साफ किया कि पैसा कभी उनका मकसद नहीं था। उन्होंने कहा कि वह एक संपन्न परिवार से आते हैं और उन्हें कभी आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में उनकी करोड़ों की संपत्ति थी, जिसे छोड़कर वे भारत आए। उनके लिए भारत आना एक नया मौका था। एक ऐसा देश जहां उनकी कला को प्यार मिला और उन्हें एक कलाकार के रूप में नई ऊंचाइयां छूने का अवसर मिला। अदनान ने कहा, “मैंने भारत को इसलिए चुना, क्योंकि यहां मेरे गीतों को सुनने वालों का दिल मेरे साथ जुड़ा। यह मेरा घर है।”

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?