Aamir Khan: आमिर खान और लोकेश कनगराज की जोड़ी सुपरहीरो फिल्म से मचाएगी धमाल, ‘पीके 2’ पर भी आया ये अपडेट

Aamir Khan: बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट यानी आमिर खान और तमिल सिनेमा के मशहूर डायरेक्टर लोकेश कनगराज पहली बार एक साथ काम करने जा रहे हैं। इस बड़े प्रोजेक्ट की चर्चा पिछले साल से चल रही थी। अब आमिर ने इस साझेदारी की पुष्टि कर दी है। इस एलान के बाद प्रशंसकों में उत्साह की लहर दौड़ पड़ी है।

Aamir Khan: आमिर खान को किसने गिफ्ट किया था पहला लैपटॉप? नाम जानकर रह जाएंगे हैरान

सुपरहीरो फिल्म की तैयारी

हाल ही में पत्रकारों से बातचीत में Aamir Khan ने खुलासा किया, “मैं और लोकेश एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। यह एक सुपरहीरो जॉनर की फिल्म होगी, जो बड़े पैमाने पर एक्शन से भरपूर होगी। इसकी शूटिंग 2026 की दूसरी छमाही में शुरू होगी।” यह फिल्म आमिर के लिए एक नया प्रयोग होगी, क्योंकि वह इससे पहले इस तरह की सुपरहीरो फिल्म में नजर नहीं आए हैं।

Aamir Khan: ‘लाल सिंह चड्डा’ का फ्लॉप होना नहीं थी फिल्मों से ब्रेक लेने की वजह, आमिर ने आखिरकार बता दी सच्चाई

आमिर की आने वाली फिल्में

Aamir Khan आमतौर पर एक फिल्म पूरी होने के बाद ही अगले प्रोजेक्ट की घोषणा करते हैं, लेकिन इस बार उनके पास पहले से ही कई प्रोजेक्ट्स लाइन में हैं। उनकी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ 20 जून 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसके अलावा, आमिर ने डायरेक्टर राजकुमार हिरानी के साथ भारतीय सिनेमा के जनक दादासाहेब फाल्के की बायोपिक की घोषणा की है, जिसकी शूटिंग अक्टूबर 2025 में शुरू होगी।

कुली 2 में भी आएंगे नजर

लोकेश कनगराज की सुपरहीरो फिल्म दादासाहेब फाल्के की बायोपिक के बाद शुरू होगी। वहीं, Aamir Khan लोकेश की फिल्म ‘कुली’ में सुपरस्टार रजनीकांत के साथ एक कैमियो रोल में भी नजर आएंगे। यह फिल्म 14 अगस्त 2025 को रिलीज होगी। यह फिल्म यश राज फिल्म्स की ‘वॉर 2’ के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर लेगी।

‘पीके 2’ पर आया अपडेट

कुछ समय पहले खबरें थीं कि Aamir Khan और राजकुमार हिरानी ‘पीके 2’ पर भी काम कर रहे हैं। हालांकि, आमिर ने इन खबरों को महज अफवाह बताते हुए साफ किया कि फिलहाल ऐसी कोई योजना नहीं है।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?