Dhurandhar Advance Booking में इस वजह से कर रही है कम कमाई

Dhurandhar: रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ इस शुक्रवार (5 दिसंबर) रिलीज होने वाली है। लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका पहला बड़ा टेस्ट आ गया है। धनुष-कृति सेनन की ‘तेरे इश्क में’ ने अप्रत्याशित रूप से धमाल मचा दिया है। पहले हफ्ते में 71 करोड़ नेट कमा चुकी ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म अब 100 करोड़ क्लब की ओर बढ़ रही है। ट्रेड एक्सपर्ट्स अक्सर कहते हैं कि बॉक्स ऑफिस की दुनिया अनिश्चित है, लेकिन ये क्लैश दोनों फिल्मों के लिए चुनौती बन गया है।

Anupam Kher के 15 दिनों में 9 लाख फॉलोअर्स गायब, अभिनेता ने एलन मस्क से पूछा तीखा सवाल

‘तेरे इश्क में’ की सरप्राइज सफलता

28 नवंबर को रिलीज हुई ‘तेरे इश्क में’ ने पहले दिन 16 करोड़ से शुरुआत की। वीकेंड में 51 करोड़ का धमाल मचाया। मंगलवार (दिन 5) को 10.25 करोड़ जोड़े, जिससे फिल्म की कुल कमाई 71 करोड़ नेट हो गई। फिल्म का हिंदी में 68 करोड़ का योगदान। इसने ‘रांझणा’ (60 करोड़ लाइफटाइम) को पीछे छोड़ दिया।आनंद एल राय की ये फिल्म इमोशंस और एआर रहमान के संगीत से दिल जीत रही है।

Pushpa 2 The Rule अब जापान में राज करने की तैयारी में, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Dhurandhar Advance Booking में क्यों कर रही कम कमाई?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म को मिल रहे प्यार के बाद तेरे इश्क में’ के डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी (एए फिल्म्स) ने दूसरे हफ्ते के लिए शोज बढ़ाने की मांग की है। सिंगल स्क्रीन ओनर्स एक शो ‘तेरे इश्क में’ को बाकी नई रिलीज ‘धुरंधर’ को देने के लिए तैयार हैं। लेकिन धुरंधर के मेकर्स को यह बात ठीक नहीं लग रही है। ‘धुरंधर’ की टीम का स्टैंड है कि उसे पूरे हफ्ते सिंगल स्क्रीन पर पूरी तरह कब्जा जमाना है। इसी जिद से अब तक धुरंधर की एडवांस बुकिंग पूरी तरह शुरू नहीं हुई। गुरुवार दोपहर तक फैसला होने की उम्मीद है।

Virat Kohli के 53वें शतक पर Anushka Sharma ने लुटाया प्यार, बिना एक शब्द के कह दिया सबकुछ

मल्टीप्लेक्स में भी खींचतान

मल्टीप्लेक्स चेन्स में भी शो काउंट को लेकर टेंशन है। एए फिल्म्स ‘तेरे इश्क में’ के लिए ‘X’ नंबर के शोज मांग रही है। वहीं, ‘धुरंधर’ टीम मैक्सिमम शोज चाहती है। दोनों पार्टियां बीच का रास्ता तलाश रही हैं। ट्रेड सोर्स बताते हैं कि ये झगड़ा एडवांस बुकिंग को प्रभावित कर रहा है।

Dhurandhar से 14-18 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीदें?

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ (आदित्य धर डायरेक्टोरियल) का बजट और स्टारकास्ट बड़ा है। संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल जैसे सितारे फिल्म में नजर आने वाले हैं, लेकिन ‘तेरे इश्क में’ की मजबूत पकड़ से ओपनिंग 14-18 करोड़ तक सीमित रह सकती है। ट्रेड पंडित कहते हैं कि इतनी कम ओपनिंग धुरंधर के लिए संतोषजनक नहीं मानी जा सकती।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?