Vikram Bhatt 30 करोड़ के फ्रॉड केस में गिरफ्तार

Vikram Bhatt Arrested: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर विक्रम भट्ट को 30 करोड़ रुपये के फ्रॉड केस में राजस्थान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मुंबई के यारी रोड इलाके में उनकी साली के घर से उन्हें पकड़ा गया। राजस्थान और मुंबई पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ये गिरफ्तारी हुई। अब उदयपुर ले जाने के लिए राजस्थान पुलिस बांद्रा कोर्ट में ट्रांजिट रिमांड के लिए आवेदन करेगी।

Smriti Mandhana के शादी रद्द करने के एलान के बाद Palash Muchchal ने धोखाधड़ी के आरोप पर तोड़ी चुप्पी

20 दिन पहले उदयपुर में दर्ज हुई थी एफआईआर (Vikram Bhatt Arrested)

दैनिक भास्कर में छपी खबर के अनुसार 20 दिन पहले उदयपुर के भूपालपुरा थाने में 30 करोड़ के फ्रॉड का केस दर्ज हुआ था। शिकायतकर्ता हैं डॉ. अजय मुरदिया इंदिरा आईवीएफ हॉस्पिटल के फाउंडर ने FIR में विक्रम भट्ट, उनकी पत्नी श्वेतांबरी भट्ट, बेटी कृष्णा भट्ट, उदयपुर के दिनेश कटारिया, दिल्ली के मुदित बुट्टन, गंगाेश्वर लाल श्रीवास्तव (डीएससी चेयरमैन), आशोक दुबे (फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉयी के जनरल सेक्रेटरी) और महबूब अंसारी (प्रोड्यूसर) के नाम हैं। डॉ. मुरदिया ने आरोप लगाया कि विक्रम ने उनकी दिवंगत पत्नी इंदिरा पर बायोपिक बनाने का लालच दिया। अप्रैल 2024 में मुंबई के वृंदावन स्टूडियो में दिनेश कटारिया ने उन्हें विक्रम से मिलवाया। आरोप है कि विक्रम ने कहा कि वो सारी फिल्ममेकिंग हैंडल करेंगे, बस पैसे भेजते रहो। उन्होंने पत्नी और बेटी को पार्टनर बताया। वीएसबी एलएलपी नाम की फर्म श्वेतांबरी के नाम पर रजिस्टर्ड है। डॉक्टर ने 30 करोड़ दिए, लेकिन फिल्म न बनीं, न रिटर्न मिला।

कब आएगा Aukaat Ke Bahar Season 2? पूरी जानकारी यहां जानिए

पूछताछ में हुआ था खुलासा

7 दिन पहले उदयपुर पुलिस ने विक्रम, श्वेतांबरी और 6 अन्य के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया था। सभी को 8 दिसंबर तक पेश होने को कहा गया। अब कोई भी आरोपी बिना इजाजत विदेश नहीं जा सकेगा। पहले महबूब अंसारी और वेंडर संदीप त्रिलोकभान को गिरफ्तार किया गया। दोनों को उदयपुर लाकर रिमांड पर लिया गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि पैसे फर्जी वेंडर्स के जरिए श्वेतांबरी के अकाउंट में ट्रांसफर होते थे। हर ट्रांजेक्शन 2 लाख का होता था, जिसमें से 1.4 लाख भट्ट परिवार को जाता था।

Tere Ishk Mein Wordwide Collection Day 9: ‘तेरे इश्क में’ का वर्ल्डवाइड दबदबा कायम, कमाई 132 करोड़ के पार

डॉक्टर ने किया ये बड़ा दावा

डॉ मुरदिया ने बताया कि विक्रम ने चार फिल्मों और डॉक्यूमेंट्री का प्रोजेक्ट पेश किया। ‘महाराणा’ (बाद में ‘रन’ नाम बदला) पर 25 करोड़ लगे, लेकिन कुछ नहीं बना। कुल 44.29 करोड़ का निवेश। विक्रम ने 200 करोड़ रिटर्न का वादा किया। पुलिस दिनेश कटारिया की तलाश में है, जो उदयपुर से मुंबई भागा है।

इन फिल्मों से मशहूर हैं विक्रम भट्ट

विक्रम भट्ट बॉलीवुड के जाने-माने निर्देशक हैं। वह ‘हॉरर स्टोरी’, ‘1920’, ‘हॉन्टेड’ जैसी हिट फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अब तक कई बड़े सितारों के साथ फिल्में बनाई हैं।

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?