They Call Him OG Box Office Collection Day 12: पावरस्टार पवन कल्याण की ‘दे कॉल हिम ओजी’ (ओजी) ने रिलीज के शुरुआती दिनों में धमाल मचाया था। हालांकि,12वें दिन यह फिल्म थिएटर्स में कमजोर पड़ गई है। 25 सितंबर को आई इस एक्शन थ्रिलर ने पहले हफ्ते में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन अब ‘कांतारा चैप्टर 1’ जैसी नई रिलीज और वर्किंग डेज की गिरावट ने इसे प्रभावित किया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन किया है।
They Call Him OG Box Office Collection Day 12
फिल्म का निर्देशन सुजीत ने किया है। 12वें दिन (6 अक्टूबर) शाम तक के शोज से फिल्म ने महज 1.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कुल मिलाकर फिल्म ने अब तक 184.2 करोड़ रुपये हो गया है। फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाई तेलुगु वर्जन में की है। वहीं, हिंदी में यह फिल्म उम्मीद के मुताबिक सफलता नहीं कर सकी है।
फैंस को पसंद आ रहा गैंगस्टर अवतार
साउथ में इमरान हाशमी का विलेन रोल और पवन का गैंगस्टर अवतार फैंस को पसंद आ रहा है। हालांकि, मिली-जुली प्रतिक्रिया और नई फिल्मों ने दर्शकों को बांट दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट 250 करोड़ रुपये है। भारत में फिल्म का बजट के पार जाना मुश्किल नजर आ रहा है। फिल्म में पवन कल्याण ओजस गंभीर नाम के व्यक्ति का किरदार निभाया। इस फिल्म को फैंस से मिले रिस्पॉन्स ने पवन कल्याण के करियर में नई ऊर्जा फूंक दी है।






