The Raja Saab: तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘द राजा साब’ 2026 की सबसे बड़ी रिलीज में से एक है। मारुति के डायरेक्शन में बनी इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म ने फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा कर रखा है। मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और रिद्धि कुमार फिल्म की लीड एक्ट्रेसेस हैं, जबकि संजय दत्त एक अहम किरदार में नजर आएंगे।
OG Box Office Collection Day 4: ‘ओजी’ ने चौथे दिन की धुआंधार कमाई, 150 करोड़ क्लब से बस एक कदम दूर
कब रिलीज होगा The Raja Saab का ट्रेलर
आज यानी 28 सितंबर 2025 को मेकर्स ने ऐलान किया कि The Raja Saab का ट्रेलर कल यानी 29 सितंबर को शाम 6 बजे रिलीज होगा। इस खबर के साथ एक शानदार पोस्टर भी शेयर किया गया, जिसने फैंस की बेकरारी और बढ़ा दी। ‘द राजा साब’ को पीपल मीडिया फैक्ट्री ने भारी-भरकम बजट के साथ बनाया है। यह एक पैन-इंडिया प्रोजेक्ट है।इसे तेलुगु के साथ हिंदी, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी रिलीज किया जाएगा। थमन के म्यूजिक ने पहले ही चर्चा बटोर रहा है। उनका बैकग्राउंड स्कोर फिल्म को और धमाकेदार बनाने वाला है। कहानी में हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का ऐसा तड़का है जो इसे हर उम्र के दर्शकों के लिए खास बनाता है।
Selena Gomez Marriage: एक दूजे के हुए सेलीना गोमेज और बेनी ब्लैंको, देखें शानदार तस्वीरें
The GATES of FEAR are opening…
Enter if you dare 😎#TheRajaSaabTRAILER on SEP 29th, 6PM 💥💥#TheRajaSaab #Prabhas pic.twitter.com/8wuQO2Webl— The RajaSaab (@rajasaabmovie) September 28, 2025
इस तारीख को आएगी फिल्म
संजय दत्त का किरदार एक सरप्राइज पैकेज बताया जा रहा है। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, खासकर कल्कि 2898 एडी के ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद। सोशल मीडिया पर द राजा साब हैशटैग भी छाया हुआ है। यह फिल्म 9 जनवरी 2026 को संक्रांति के मौके पर सिनेमाघरों में धमाल मचाएगी।
Jolly LLB 3 Box Office Collection Day 10: जॉली एलएलबी 3 ने 10वें दिन उड़ाया गर्दा, जानें कमाई








