Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking: दिवाली का त्योहार पर दो नई फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की हॉरर-कॉमेडी ‘थामा’ और हर्षवर्धन राणे व सोनम बाजवा की रोमांटिक ड्रामा ‘एक दीवाने की दीवानियत’। दोनों फिल्में अलग-अलग जॉनर की हैं। इसलिए इनका दर्शक वर्ग भी अलग है। हालांकि, सबके मन में सवाल यही है कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बाजी मारेगी?
Thamma Budget: थामा को बनाने में लगे तगड़े पैसे, मैडॉक ने आयुष्मान-रश्मिका पर लगाया बड़ा दांव
टक्कर में दोनों फिल्में
‘थामा’ मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का नया हिस्सा है। इसमें आयुष्मान एक अनोखे किरदार में हैं। रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल जैसे सितारे इसे और मजेदार बनाते हैं। वहीं, ‘एक दीवाने की दीवानियत’ मिलाप जावेरी की निर्देशित रोमांटिक कहानी है जो प्यार की दीवानगी पर बनी है। हर्षवर्धन राणे की पिछली हिट ‘सनम तेरी कसम’ के बाद फैंस उनसे फिर जादू की उम्मीद कर रहे हैं। सोनम बाजवा की केमिस्ट्री भी चर्चा में है।
Thamma vs Ek Deewane Ki Deewaniyat Advance Booking
दोनों फिल्मों की एडवांस बुकिंग 17 अक्टूबर से शुरू हुई है। एडवांस बुकिग के शुरुआती रुझान काफी रोमांचक हैं। ‘थामा’ ने अब तक 4.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। अगर ब्लॉक सीट्स को जोड़ें तो यह आंकड़ा 8.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। फिल्म को ज्यादा स्क्रीन्स मिलने से इसका फायदा साफ दिख रहा है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि दिवाली की छुट्टियों में यह और तेज रफ्तार पकड़ेगी। दूसरी तरफ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को कम स्क्रीन्स मिलने के बावजूद मजबूत जवाब दे रही है। इसकी एडवांस बुकिंग 1.71 करोड़ रुपये से ऊपर पहुंच चुकी है और ब्लॉक सीट्स मिलाकर यह 3.17 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म के ट्रेलर और गाने पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। फैंस हर्षवर्धन की इंटेंस परफॉर्मेंस को लेकर उत्साहित हैं। अगर कंटेंट ने दिल जीता तो यह कम स्क्रीन मिलने के बाद भी सरप्राइज दे सकती है।
Manoj Bajpayee ने तोड़ी चुप्पी, बिहार चुनाव से पहले वायरल फर्जी वीडियो पर दी सफाई






