Thamma Box Office Collection Day 19: हिट रही या फ्लॉप हुई ‘थामा’? जानें 19वें दिन का कलेक्शन

Thamma Box Office Collection Day 19: थामा ने अच्छी शुरुआत के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर हिट का तमगा अब तक हासिल नहीं किया है। बड़े बजट की वजह से यह फिल्म भारत में अब तक सफल फिल्मों की श्रेणी में नहीं आ सकी है। फिल्म को रिलीज हुए 19 दिन हो चुके हैं। आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अब तक कितना कारोबार किया है।

Haq Box Office Collection Day 1: ‘हक’ हुई पहले ही दिन ही धराशायी, जानें कलेक्शन

दो हफ्तों में थामा का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (Thamma Box Office Collection Day 19)

थामा में आयुष्मान खुराना वैम्पायर बने नजर आए हैं। वहीं, फिल्म में रश्मिका मंदाना ने भी अच्छी अदाकारी की है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की यह फिल्म दिवाली के ठीक एक दिन बाद रिलीज हुई थी। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अच्छी शुरुआत की, लेकिन एक दीवाने की दीवानियत ने इस फिल्म का खेल बिगाड़ दिया। पहले हफ्ते में यह फिल्म 108.4 करोड़ रुपये की कमाई करने में सफल रही। वहीं, दूसरे हफ्ते में इस फिल्म इस फिल्म का कलेक्शन घटकर 18.7 करोड़ रुपये रह गया।

Abhishek Bajaj: आवेज दरबार ने अभिषेक बजाज के इविक्शन पर जताई नाराजगी, बोले- टॉप 3 में डिजर्व करते थे

Thamma Box Office Collection Day 19

बीते दिन यानी 18वें दिन इस फिल्म ने महज 81 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। ताजा अपडेट के अनुसार थामा ने 19वें दिन 1.1 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 127.93 करोड़ रुपये हो चुकी है। इस फिल्म का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है। इससे पहले वह मुंजा जैसी सुपरहिट फिल्म बना चुके हैं। थामा के स्टारकास्ट की बात करें तो इसमें नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल और फैसल मलिक भी हैं। फिल्म में वरुण धवन और अभिषेक बनर्जी का कैमियो भी है। दोनों की झलक फैंस को काफी पसंद आई है।

Bigg Boss 19 में डबल धमाका; Abhishek Bajaj और Neelam Giri घर से बाहर, प्रणीत की पावर से बची अशनूर

‘थामा’ हिट हुई या फ्लॉप?

इस फिल्म को 145 करोड़ रुपये के बजट से तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि इसे हिट होने के लिए 200 करोड़ का कलेक्शन करना होगा। हालांकि, अब ऐसा होने की संभावनाएं कम होने लगी हैं। अब तक के कलेक्शन के बाद थामा को फ्लॉप तो नहीं कहा जा सकता है। हालांंकि, इसकी कमाई को देखते हुए इसे टिकट खिड़की पर औसत जरूर कहा जा सकता है। बता दें कि सिनेमाघरों में जल्द ही फिल्म दे दे प्यार दे रिलीज होने वाली है। अजय देवगन की इस फिल्म के आने से थामा के कलेक्शन की रफ्तार और धीमी हो सकती है।

Zarine Khan Death: मां जरीन खान के अंतिम संस्कार के वक्त टूटे जायद खान, वीडियो देखकर हो जाएंगे इमोशनल

Parveen Jahan

मेरा नाम परवीन जहां है। कंटेंट लिखने के शौक ने मुझे एंटरनेटमेंट न्यूज लिखने की ओर आकर्षित किया। अब यह सफर Filmihoon.com के साथ चल रहा है। इस अवसर के लिए मैं बहुत आभारी हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?