Thamma Box Office Collection Day 13: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म थामा ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की थी। हालांकि, अब भी यह फिल्म सेफ जोन में नहीं है। यह फिल्म भारत में अब तक अपने बजट के बराबर भी कमाई नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर थामा ने अब तक कितने करोड़ का कारोबार कर लिया है।
Thamma Box Office Collection Day 12: थामा का 12वें दिन कैसा रहा हाल, जानें कुल कलेक्शन
Thamma Box Office Collection Day 13
थामा को लेकर लोगों की उत्सुकता अब कम होती दिख रही है। दिवाली के दूसरे दिन रिलीज हुई इस फिल्म ने भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, लेकिन हिट का टैग अब तक फिल्म के साथ नहीं जुड़ सका है। लगातार होती जा रही फिल्म की सुस्त रफ्तार अब मेकर्स की टेंशन और बढ़ा सकती है। रविवार को फिल्म की कमाई में मामूली सुधार देखने को मिला। इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई 119.65 करोड़ रुपये हो गई है।
Pranit More हुए Bigg Boss 19 के घर से बाहर, सीक्रेट रूम की अटकलें तेज
बड़े बजट ने खेल किया खराब
थामा में आयुष्मान खुराना के साथ रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी हैं। फिल्म में परेश रावल और फैसल मलिक ने भी अच्छी अदाकारी दिखाई है। इस फिल्म का निर्देशन मुंजा बना चुके आदित्य सरपोतदार ने की है। फिल्म में वरुण धवन का कैमियो लोगों को जरूर पसंद आया है, लेकिन यह थामा की किस्मत बदलने में नाकाफी साबित हो रहा है। थामा का बड़ा बजट इस फिल्म का खेल खराब करता नजर आ रहा है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई छोटे बजट की फिल्म एक दीवाने की दीवानियत सुपरहिट का तमगा पहले ही हासिल कर चुकी है।






