Thamma Box Office Collection Day 11: थामा की रफ्तार थमती नजर आ रही है। बड़े बजट में बनकर तैयार हुई यह फिल्म भले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है, लेकिन टिकट खिड़की पर यह हिट होने का तमगा अब तक हासिल नहीं कर सकी है। आइए जानते हैं कि 11वें दिन इस फिल्म का कलेक्शन कितना रहा है।
Thamma Box Office Collection Day 11
थामा में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी विलेन के रोल में हैं। वहीं, परेश रावल और फैसल मलिक ने भी अच्छा काम किया है। फिल्म को दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। हालांकि, टिकट खिड़की पर फिल्म की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। ताजा अपडेट के अनुसार 11वें दिन शुक्रवार को फिल्म ने 3 करोड़ रुपये कारोबार किया है। इसके साथ फिल्म का कलेक्शन 111.4 करोड़ रुपये हो गया है।
Bigg Boss 19: जिस स्वेटर के लिए Tanya Mittal और Malti Chahar लड़ रहीं, वो अमाल का है ही नहीं
Thamma Box Office Collection Week 1
फिल्म का बजट 145 करोड़ है। यही वजह है कि यह फिल्म अब तक हिट का टैग नहीं पा सकी है। कम से कम 200 करोड़ का बिजनेस करने के बाद ही इस फिल्म को हिट कहा जा सकेगा। फिलहाल थामा के लिए यह लक्ष्य काफी मुश्किल लग रहा है, क्योंकि कलेक्शन की रफ्तार काफी धीमी हो चुकी है। बता दें कि पहले हफ्ते में इस फिल्म ने 108.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
Chand Mera Dil की रिलीज डेट का एलान, अनन्या-लक्ष्य की रोमांटिक जोड़ी बड़े पर्दे पर लगाएगी आग






