Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers: दीवाली का त्योहाररोशनी और खुशियों का ही नहीं, बल्कि बॉलीवुड के लिए ब्लॉकबस्टर फिल्मों का भी है। इस बार आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ‘थामा’ 21 अक्टूबर को थिएटर्स में रिलीज हो रही है। मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की पांचवीं कड़ी होने के नाते यह फिल्म सुपरनैचुरल होने के साथ रोमांस, हंसी और डर का अनोखा तड़का लेकर आने की तैयारी में है। क्या यह फिल्म दीवाली के ओपनिंग कलेक्शन में इतिहास रचेगी? विशेषज्ञों का मानना है कि अगर ‘थामा’ ने 40 करोड़ से ज्यादा कमाई की तो यह सलमान खान की दो फिल्मों को टॉप-5 लिस्ट से बाहर कर सकती है।
Thamma के नए गाने Poison Baby में दिखा खास शख्स, दे चुका है 600 करोड़ी फिल्म
हॉरर कॉमेडी है थामा
फिल्म के निर्देशक आदित्य सरपोतदार ने इसे एक हॉरर कॉमेडी बनाया है। इसमें वैम्पायर थीम और भारतीय लोककथाओं का तड़का है। कहानी दो प्रेमियों की है, जो अलौकिक शक्तियों, परिवार के बंधनों और प्रकृति की मार से जूझते हैं। एक रहस्यमयी दुनिया में प्राचीन शक्तियां और भविष्यवाणियां उनके प्यार को तोड़ने की कोशिश करती हैं। आयुष्मान खुराना ने फिल्म में इतिहासकार आलोक गोयल का रोल निभाया है जो गलती से वैम्पायर जैसा बन जाता है। रश्मिका मंदाना फिल्म में ताड़का बनी हैं जो सदियों पुरानी वैम्पायर हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी, परेश रावल, सत्यराज और फैसल मलिक जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं। मलाइका अरोड़ा, नोरा फतेही और वरुण धवन के कैमियो इसे और मजेदार बनाएंगे। ट्रेलर और गाने जैसे ‘तुम मेरे ना हुए’, ‘दिलबर की आंखों का’ और ‘रहें ना रहें हम’ पहले ही हिट हो चुके हैं। यह फिल्म ‘स्त्री’, ‘भेड़िया’, ‘स्त्री 2’ और ‘मुंजा’ के बाद यूनिवर्स को नया मोड़ देगी। रश्मिका की चोट के कारण शूटिंग में देरी हुई, लेकिन मई 2025 तक सब पूरा हो चुका है। अगर थामा दिवाली पर शानदार कारोबार करती है तो यह सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो को पीछे छोड़ सकती है।
Thamma Advance Booking Day 1: थामा एडवांस बुकिंग से कितना कमाएगी?
टॉप-5 दीवाली ओपनर्स
बॉलीवुड में दीवाली रिलीज हमेशा से ओपनिंग का धमाका करती आई हैं। टॉप-5 लिस्ट में खान सितारों का कब्जा है। इसमें सलमान खान की दो फिल्में शामिल हैं। अजय देवगन की ‘सिंघम अगेन’ ने भी इसमें जगह बनाई है। यहां भारत नेट कलेक्शन के आधार पर लिस्ट है…
रैंक फिल्म ओपनिंग डे कलेक्शन(करोड़) साल
1 ठग्स ऑफ हिंदुस्तान 50.75 2018
2 हैप्पी न्यू ईयर 44.97 2014
3 टाइगर 3 44.50 2023
4 सिंघम अगेन 43.70 2024
5 प्रेम रतन धन पायो 40.35 2015
Thamma Box Office Collection Day 1 vs Top 5 Diwali Openers
‘थामा’ को टॉप-5 में जगह बनाने के लिए 40.35 करोड़ से ज्यादा कमाने होंगे। अगर ऐसा हुआ तो यह 3632 दिनों बाद सलमान की ‘प्रेम रतन धन पायो’ को हटाएगी। दीवाली के त्योहार में परिवारों का थिएटर जाना और हॉरर-कॉमेडी का फॉर्मूला ‘थामा’ को फायदा दे सकता है। आयुष्मान की सादगी, रश्मिका की एनर्जी और नवाजुद्दीन का डार्क टच इसे खास बनाते हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि अगर प्री-बुकिंग मजबूत रही तो यह 45 करोड़ तक पहुंच सकती है।






