Thamma Advance Booking Day 1: मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म ‘थामा’ को लेकर फैंस की उत्सुकता दिन-ब-दिन बढ़ती चली जा रही है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन मुंजा जैसी हिट फिल्म बना चुके हैं आदित्य सरपोतदार ने किया है। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था। इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है। ट्रेलर को पॉजिटिव रिव्यू मिलने के बाद अब इस फिल्म के धांसू ओपनिंग लेने की स्ंभावनाएं भी बढ़ गई हैं। फिल्म के तीन गाने अब तक रिलीज किए गए हैं। तीनों ही गानों को जनता ने खूब प्यार दिया है।
Justin Trudeau – Katy Perry: केटी पेरी और जस्टिन ट्रूडो में ज्यादा अमीर कौन? हैरान कर देगी नेट वर्थ
Thamma Advance Booking Day 1
लोगों की बेकरारी को देखने को हुए उम्मीद जताई जा रही है कि फिल्म एडवांस बुकिंग से ही शानदार कमाई कर लेगी। फिल्म की एडवांस बुकिंग रिलीज से चार दिन पहले यानी 17 अक्तूबर से शुरू हो गई है। हालांकि, मेकर्स ने भी इसका आधिकारिक एलान कर दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार फिल्म ने 4.39 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। ब्लॉक सीट को मिलाकर यह आंकड़ा 8.39 करोड़ रुपये हो गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 21 अक्तूबर तक फिल्म की एडवांस बुकिंग में बड़ा उछाल नजर आ सकता है। स्त्री 2 ने एडवांस बुकिंग में 23 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था। ऐसे में थामा से भी धांसू एडवांस बुकिंग की आस लगाई जा रही है।
Thamma Box Office Collection Day 1 Expectation
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर 30-32 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर सकती है। कहा जा रहा है कि यह आयुष्मान खुराना की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर साबित हो सकती है। इससे ड्रीम गर्ल 2 उनकी सबसे बड़ी ओपनर रही है, जिसका निर्देशन राज शांडिल्य ने किया था। फिल्म एक्सटेंडेड वीकएंड पर रिलीज हो रही है। ऐसे में अगर लोगों का वर्ड ऑफ माउथ पहले सप्ताहांत में यह फिल्म 100 करोड़ के आंकड़े को भी छू सकती है।






