Tere Ishk Mein First Day Advance Booking: सिनेमाघरों में इन दिनों शांति का राज है। नई फिल्में आ रही हैं, लेकिन धमाल मचाने वाली कोई नहीं। लेकिन अब ये सन्नाटा टूटने वाला है। आनंद एल राय की नई रोमांटिक ड्रामा ‘तेरे इश्क में’ 28 नवंबर को रिलीज हो रही है। एडवांस बुकिंग के आंकड़े देखकर लग रहा है कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर तूफान लाएगी।
पहले दिन आएगा तूफान (Tere Ishk Mein First Day Advance Booking)
फिल्म की एडवांस बुकिंग 24 नवंबर को शुरू हुई। पहले दिन के लिए अब तक लगभग 2 लाख 40 हजार से ज्यादा के टिकट बिक चुके हैं। कुल एडवांस बुकिंग से 5.65 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई हो चुकी है। ब्लॉक सीट्स मिलाकर ये आंकड़ा 9.26 करोड़ रुपये हो गया है।
Smriti Mandhana ने डिलीट की प्री-वेडिंग तस्वीरें, क्या निजी जिंदगी में है सबकुछ ठीक?
हिंदी में सबसे ज्यादा हुई एडवांस बुकिंग
हिंदी वर्जन से फिल्म को अब तक सबसे ज्यादा टिकट बुकिंग मिली है। वहीं, तमिल वर्जन में फिल्म की 5 लाख 30 हजार से ज्यादा की कमाई हुई है। ट्रेड एक्सपर्ट्स कहते हैं कि अभी दो दिन बाकी हैं। अगर ये रफ्तार बनी रही तो ओपनिंग डे पर 10 करोड़ से ज्यादा की कमाई हो सकती है।
120 Bahadur Box Office Collection Day 5: ‘120 बहादुर’ निकली ‘मस्ती 4’ से आगे, जानें कुल कलेक्शन
आनंद-धनुष की तीसरी फिल्म
फिल्म का ट्रेलर और ए आर रहमान के गाने पहले से ही हिट हैं। दर्शक धनुष-कृति की फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए बेताब हैं। ‘तेरे इश्क में’ में धनुष और कृति सेनन पहली बार साथ नजर आएंगे। कहानी शंकर और मुक्ति की जंगी लव स्टोरी है, जो प्यार की ताकत दिखाती है। आनंद एल. राय ने इसे डायरेक्ट किया है। ये उनका धनुष के साथ तीसरा प्रोजेक्ट है। इससे पहले दोनों ‘रांझणा’ (2013) और ‘अतरंगी रे’ (2021) के लिए साथ आ चुके हैं। फिल्म के गीत इरशाद कामिल ने लिखे हैं। इसे भूषण कुमार, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है। स्क्रीनप्ले हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखा है।
Mastiii 4 Box Office Collection Day 5: मस्ती 4 की पांचवें दिन डूबी कश्ती? जानें कुल कलेक्शन








