Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7: तेरे इश्क में की बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई जारी है। फिल्म को सिनेमाघरों में देखने के लिए बड़ी संख्या लोग पहुंच रहे हैं। धनुष और कृति सेनन की अदाकारी ने लोगों के दिलों को छू लिया है। यही वजह है कि यह फिल्म अब तेजी से 100 करोड़ी क्लब की ओर बढ़ रही है। आइए जानते हैं कि 7वें दिन इस फिल्म ने कितना कारोबार कर लिया है।
7वे्ं दिन हुई इतनी कमाई (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 7)
शुरुआती आंकड़े के मुताबिक तेरे इश्क में ने 7वें दिन 5.75 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 83.6 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म की मजबूत पकड़ को देखते हुए इसे दिग्गजों ने अभी से सुपरहिट घोषित कर दिया है।
Dhurandhar Advance Booking में इस वजह से कर रही है कम कमाई
आनंद एल राय ने पेश की दिल छू लेने वाली कहानी
तेरे इश्क में फिल्म रांझणा का स्प्रिचूअल सीक्वल है। इस फिल्म का निर्देशन भी आनंद एल राय ने किया है। उन्हें रोमांटिक फिल्में बनाने की कला बखूबी पता है। यही वजह है कि आनंद ने दर्शकों के सामने दिल छू लेने वाली कहानी पेश की है। फिल्म के कारोबार को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह आने वाले वीकएंड में 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी।
Anupam Kher के 15 दिनों में 9 लाख फॉलोअर्स गायब, अभिनेता ने एलन मस्क से पूछा तीखा सवाल
अब धुरंधर से होगा मुकाबला
फिल्म का मुकाबला अब रणवीर सिंह की धुरंधर से है। हालांकि, लोगों का मानना है कि यह फिल्म अपने ऑडियंस को फिर भी सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रहेगी। तेरे इश्क में की कहानी हिमांशु शर्मा और नीरज यादव ने लिखी है। फिल्म को टी-सीरीज, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा ने प्रोड्यूस किया है।
Pushpa 2 The Rule अब जापान में राज करने की तैयारी में, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक






