Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 18: ‘तेरे इश्क में‘ की रफ्तार बॉक्स ऑफिस पर अब थमती नजर आ रही है। फिल्म ने टिकट खिड़की पर अब तक शानदार कारोबार किया है। हालांकि, धुरंधर के सामने अब फिल्म की कमाई काफी कम होने लगी है। आइए जानते हैं कि तेरे इश्क में ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कितना कारोबार किया है।
Akhanda 2 Box Office Collection Day 4: ‘अखंडा 2’ मंडे टेस्ट में हुई फेल? जानिए कुल कमाई
18वें दिन रफ्तार हुई सुस्त (Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 18)
तेरे इश्क में ने 18वें दिन 38 लाख रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 113.73 करोड़ रुपये हो गई है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले वीकएंड में यह फिल्म थोड़ी और कमाई करने में कामयाब रहेगी।
फिल्म के कलाकारों ने किया है शानदार काम
तेरे इश्क में फिल्म में कृति सेनन और धनुष की अदाकारी फैंस को काफी पसंद आई है। इसे देखने के बाद दर्शक फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म में प्रकाश राज और जीशान अय्यूब की भी एक्टिंग की सराहना हो रही है। इस फिल्म का निर्देशन रांझणा बनाने वाले निर्देशक आनंद एल राय ने किया है।
Dhurandhar Box Office Collection Day 11: ‘धुरंधर’ ने 11वें दिन मचाया बवंडर, कांप उठा बॉक्स ऑफिस






