Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5: ‘सनी संस्कारी’ की हालत पांचवें दिन हुई पतली?

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5: वरुण धवन और जान्हवी कपूर की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ को रिलीज हुए पांच दिन हो चुके हैं। वीकएंड पर उछाल के बाद अब एक बार फिर फिल्म की रफ्तार कम होती नजर आ रही है। पांचवें दिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म संघर्ष करती दिखी। अक्टूबर को दशहरा पर आई इस फिल्म ने शुरुआती उत्साह के बाद रफ्तार खो दी है। मिली-जुली प्रतिक्रिया और रिव्यूज और ‘कांतारा चैप्टर 1’ से कड़ी टक्कर ने दर्शकों को बांट दिया है। आइए जानते हैं कि फिल्म ने अब तक कितना कलेक्शन कर लिया है।

Kantara Chapter 1 Box Office Collection Day 4: कांतारा चैप्टर 1 की आंधी बरकरार, चौथे दिन 200 करोड़ पार

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection

सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ नेट की धीमी शुरुआत की। दूसरे दिन यह 5.5 करोड़ पर लुढ़क गई। तीसरे दिन थोड़ी रिकवरी के साथ इस फिल्म ने 7.25 करोड़ कमाए। वहीं, चौथे दिन फिल्म ने 7.75 करोड़ का कलेक्शन किया। वहीं, पांचवें दिन (सोमवार) को फिल्म की रफ्तार कम हो गई।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 4: चौथे दिन फुल स्पीड से दौड़ी ‘सनी संस्कारी’

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 5

पहले सोमवार को इस फिल्म ने शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक 3 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इस तरह फिल्म का कलेक्शन अब 33 करोड़ रुपये हो गया है। पहले हफ्ते में फिल्म का 50 करोड़ कमाना अब मुश्किल नजर आ रहा है।

Sunny Sanskari Ki Tulsi Kumari Box Office Collection Day 3: ‘सनी संस्कारी’ तीसरे दिन संभली? जानें कलेक्शन

हिट होने के लिए चाहिए इतने करोड़

शशांक खेतान की इस फिल्म में वरुण-जान्हवी की केमिस्ट्री, सान्या मल्होत्रा और रोहित सराफ के रोल्स को सराहा गया। हालांकि, कहानी दर्शकों को पुरानी लगी। फिल्म का बजट प्रमोशंस को मिलाकर 60 करोड़ रुपये के आसपास है। ऐसे में इसे हिट होने के लिए कम से कम 80 करोड़ रुपये का कारोबार करना जरूरी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि बेबी जॉन के बाद वरुण इस फिल्म से वापसी कर पाते हैं या नहीं।

Bigg Boss 19 में जीशान कादरी काटा बवाल, शो को ही बता डाला बकवास

Mohammad Faique

मेरा नाम मोहम्मद फायक अंसारी है और मैं पिछले 9 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। इस दौरान मुझे समाचार लेखन, संपादन और कंटेंट निर्माण से जुड़ा व्यापक अनुभव प्राप्त हुआ है। मैंने अमर उजाला के मनोरंजन डेस्क पर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जहां मैंने फिल्म, टेलीविजन और वेब सीरीज़ से जुड़ी विविध सामग्री पर काम किया। वर्तमान में मैं filmihoon.com के साथ जुड़ा हुआ हूं, जहां मैं मनोरंजन जगत से संबंधित समाचारऔर विश्लेषण प्रस्तुत कर रहा हूं।

Related Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

Happy Patel Box Office Collection Day 1: ‘हैप्पी पटेल’ पहले दिन ही हुई फुस्स!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 7: ‘दी राजा साब’ 7 दिन में ही हुई फ्लॉप!

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

The Raja Saab Box Office Collection Day 3: ‘दी राजा साब’ की हालत तीसरे दिन हुई पतली

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Ikkis Box Office Collection Day 10: ‘इक्कीस’ का 10वें दिन हाल बेहाल, जानें कुल कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

Dhurandhar Box Office Collection Day 37: ‘धुरंधर’ का जादू अब भी जारी, छठे शनिवार को हुई इतनी कमाई

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?

The Raja Saab Box Office Collection Day 2: ‘दी राजा साब’ का दूसरे दिन कैसा रहा हाल?